Rajesh Bisht/ Naye Bharat Ka Uday
भिवानी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन व जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया के निर्देशानुसार प्राधिकरण के सीजेएम-कम-सचिव सीजेएम पवन कुमार ने सेफ हाउस का औचक निरीक्षण किया।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम सीजेएम पवन कुमार ने पुलिस लाइन परिसर में स्थित सेफ हाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर भी साफ-सफाई, रहन-सहन, पीने के पानी की व्यवस्था, भोजनालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सेफ हाउस के युगल जोड़ों को प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सीजेएम सीजेएम पवन कुमार ने सेफ हाउस के इंचार्ज को यहां आने वालो की स्वास्थ्य जांच व पौष्टिक भोजन देने और इनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सेफ हाउस का स्टाफ मौजूद रहा।
