प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए है प्रतिबद्ध: विधायक सर्राफ

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

पुराना बस स्टैण्ड जन औषधि केन्द्र संचालक लोकेश सांवड़ को किया सम्मानित

भिवानी। जन औषधि दिवस के उपलक्ष्य में जन औषधि विभाग द्वारा कृष्णा कालोनी स्थित आर्य सदन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक घनश्याम सर्राफ ने शिरकत की तथा अध्यक्षता सीनियर ड्रग ऑफिसर रमन श्योराण और जन औषधि के नोडल अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान विधायक घनश्याम सर्राफ ने पूराना बस स्टैण्ड व मिनी बाईपास स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के संचालक लोकेश सांवड़ व प्रियंका को उनके विशेष योगदान व रिकार्ड बिक्री के साथ-साथ पांच वर्ष से बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने पर सम्मानित किया गया।

विधायक सर्राफ ने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना गरीब और मध्यम वर्ग के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि सस्ती भी, अच्छी भी के मंत्र के साथ सरकार हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण दवाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सीनियर ड्रग ऑफिसर रमन श्योराण और नोडल अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा ने जन औषधि केंद्रों की कार्यप्रणाली और दवाओं की गुणवत्ता मानकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा देने के सरकार के इस मिशन में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर नोडल अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा ने अतिथियों और संचालकों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!