भिवानी में ब्लॉक स्तर पर बेस्ट मदर प्रतियोगिता आयोजित, कुसुम प्रथम रही

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। जिला उपायुक्त साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भिवानी ब्लॉक स्तर पर बेस्ट मदर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता महिला एवं बाल विकास परियोजना शहरी भिवानी के कार्यालय में आयोजित हुई। कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी वैशाली के मार्गदर्शन तथा परियोजना अधिकारी किरण की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में कुल 12 महिलाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा और मातृत्व से जुड़े अनुभवों को साझा किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर इशा हुड्डा ने प्रतिभागियों का इंटरव्यू लेकर उनके ज्ञान, बच्चों की परवरिश, पोषण, स्वास्थ्य व शिक्षा से जुड़े विषयों पर प्रश्न पूछे।प्रतियोगिता के परिणाम में कुसुम (कीर्ति नगर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सुरभि (जागृति कॉलोनी) दूसरे स्थान पर रही। वहीं सुजाता (ढाणी अहिरन) ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को क्रमशः प्रथम स्थान के लिए ₹4000, द्वितीय स्थान के लिए ₹3000 तथा तृतीय स्थान के लिए ₹2000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर सर्किल सुपरवाइजर अनीता नरवाल, रेखा शर्मा, सुजाता, प्रगति, एएनएम तथा अन्य प्रतिभागी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और बेहतर पालन-पोषण के प्रति जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!