विधि महाविद्यालय में हुआ हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफलतम आयोजन

 राजेश बिष्ट / नए भारत का उदय 

बहल/ भिवानी। बीआरसीएम शिक्षण संस्थान (बहल) के विधि महाविद्यालय में हिंदी विभाग द्वारा “हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता” का आयोजन करवाया गया। इस प्रतियोगिता में बी.ए.,एल.एल.बी. द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। जिसमें हिंदी साहित्य एवं राजभाषा संबंधी ज्ञान की परख की गई। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा को बढ़ावा देना और प्रतिभागियों को भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करना रहा। प्रतियोगिता में हिंदी व्याकरण, साहित्य, हिंदी उपन्यास एवं निबंध से जुड़े सवाल पूछे गए। इस प्रतियोगिता में द्वितीय सेमेस्टर के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। कड़ी प्रतियोगिता के बाद प्रथम स्थान पर शिवानी सुपुत्री योगेश, द्वितीय स्थान पर अंतिम सुपुत्री राजेश, तथा तृतीय स्थान पर मोनिका सुपुत्री जागेराम वह राहुल सुपुत्र राजेश रहे। कार्यक्रम के अंत में विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार शुक्ला द्वारा विजित प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया।

प्राचार्य ने अपने वक्तव्य में हिंदी भाषा पर जोर देते हुए बताया कि आज हिंदी हिंदुस्तान की राजभाषा ही नहीं अपितु विश्व सत्र पर भी तृतीय स्थान लिए हुए है।उन्होंने हिंदी भाषा की लोकप्रियता की प्रशंसा की। तथा महाविद्यालय के हिंदी विभाग की सराहना भी की। हिंदी विभागाध्यक्ष मनोज कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति लेखन, श्रवण, वाचन एवं पठन कौशल विकसित किए जाते हैं जो विद्यार्थियों को भविष्य में भी प्रतियोगी परीक्षाओं में मदद करते हैं। इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा में रूचि बढ़ाना, व्याकरण कौशल को निखारना और टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जैसे मूल्यों को विकसित करना है।इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य सहायक प्राध्यापक श्रीमान अंशु व सुश्री अनुष्का भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!