आध्यात्मिक ऊर्जा एवं आत्मिक शांति का दिव्य संगम नजर आया

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

निरंकारी सतगुरु के जन्मोत्सव पर आध्यात्मिक उत्सव मनाया गया

भिवानी। परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के दिव्या प्रेरणा से आलोकित संत निरंकारी मिशन सदैव मानव सेवा समाज कल्याण लोकमंगल के पावन कार्यों के लिए समर्पित रहा है। इसी सेवा भावना के को आगे बढ़ते हुए संत निरंकारी मिशन द्वारा सतगुरु माता के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 13 मार्च को संत निरंकारी हेल्थ सिटी के सौजन्य से दिल्ली एनसीआर के 50 स्थान पर स्वास्थ्य जांच शिविरों का भव्य आयोजन किया गया। इन शिविरों में चिकित्सा क्षेत्र के अनुभवी डॉक्टरों प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों एवं समर्पित स्वयं सेवकों की सेवाओं के माध्यम से नागरिकों को सहज सुलभ एवं गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई ।यह महत्वपूर्ण पहल न केवल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए बल्कि समाज में सेवा समर्पण और मानव संवेदनशीलता की भावनाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए की गयी ।

इस पावन अवसर पर सत्गुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राज पिता की पावन अध्यक्षता में दिल्ली में दिव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल होकर सत्गुरु माता जी के प्रेरणादायक प्रवचन से आत्मिक शांति,  आध्यत्मिक ऊर्जा एवं जीवन के लिए सकारात्मक प्रेरणा प्राप्त किये।

इसी श्रृंखला में भिवानी शहर के सेवा नगर स्थित मीनू वाटिका में विशाल एवं भव्य सत्संग कार्यक्रम बीती रात को देर से सम्पन्न हुआ ,जिसकी अध्यक्षता उत्तराखंड हल्द्वानी से पधारे ज्ञान प्रचारक महात्मा आनन्द सिंह नेगी ने की। इस कार्यक्रम में शहर के साथ साथ आस पास के क्षेत्रों से सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर आनन्द लिया।

इस अवसर पर महात्मा नेगी ने फरमाया कि ब्रह्मज्ञान के बिना इंसान पशुवत जीवन जी रहा है निद्रा लेना, भोजन करना, भयग्रस्त रहना तथा सन्तान पैदा करना जैसी अवस्था तो पशु और इन्सान में बराबर है परन्तु इन्सान की श्रेष्ठता तो दिव्य ब्रह्मज्ञान से सिद्ध होती है। इसीलिए सत्गुरु माता सुदीक्षा महाराज पूरे विश्व में इंसान के मन को ब्रह्मज्ञान के आलोक से आलोकित करने का सफल प्रयास कर रहे हैं। सत्संग समाप्ति के बाद अनेकानेक जिज्ञासुओं ने ब्रह्मज्ञान प्राप्त किया तथा भोजन प्रसाद भी वितरित किया गया। बलदेव राज नागपाल जी जोनल इंचार्ज भिवानी जोन ने उपस्थित समस्त मानव परिवार का आभार व्यक्त किया।ui

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!