भिवानी के प्रेमनगर गांव में 40 एकड़ में बने ग्राऊंड माऊंटेड सौर ऊर्जा का हुआ उद्घाटन

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी ने कहा : 53 करोड़ 50 लाख का यह प्रोजेक्ट भिवानी में 40 एकड़ में बनकर हुआ है तैयार

भिवानी। रेनुअल एनर्जी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल द्वारा आज भिवानी में 40 एकड़ में बने 11 मेगावॉट के सौलर पॉवर प्रोजेक्ट का jjuऑनलाईन माध्यम से उद्घाटन किया। जिस पर 53 करोड़ 50 लाख रूपये खर्च आया। इस प्रोजेक्ट से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल व चंडीगढ़ को मिलेगी। इससे लगभग 21 मीलियन यूनिट बिजली बनेगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी ने बताया कि आज केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भिवानी के प्रेम नगर गांव में स्थित बीबीएमबी के क्षेत्र में पडऩे वाले 40 एकड़ में बने सौलर पॉवर प्लांट का उद्घाटन किया है।

यह पॉवर प्लांट 11.5 मेगावॉट का है। जिसमें 10 मेगावॉट भिवानी तथा डेढ मेगावॉट का चार एकड़ में हिसार में बना है। यह ग्राऊंड माऊंटेड सौर ऊर्जा सेंटर है। उन्होंने बताया कि इस पॉवर प्रोजेक्ट से बनने वाली लगभग 40 प्रतिशत बिजली हरियाणा को मिलेगी तथा दूसरा बड़ा भाग पंजाब राज्य का होगा। इसके अलावा राजस्थान व हिमाचल राज्यों को भी बिजली मिलेगी तथा यूनियन टैरीटेरी चंडीगढ़ को भी बिजली मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इस ऊर्जा से कोई परंपरागत ईंधन का प्रयोग नहीं होगा, जिससे 15 टन कार्बन डाई ऑक्साईड का उत्सर्जन पर्यावरण में होने से बचेगा। इससे हमारा पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगा।

इस मौके पर ऑनलाईन माध्यम से केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने इस सौलर प्रोजेक्ट से जुड़े इंजीनियरों से बातचीत कर गहनता से जानकारी भी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!