यशवीर सिंह नए भारत का उदय
सरकार imt से पहले मंच की मांगों पर महौर लगाए- राजेश गारनपुरा
तोशाम। तोशाम क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विकास मंच काफी समय से भारत सरकार और हरियाणा सरकार से मांग करता रहा है। पर्यटन विकास मंच के चेयरमैन राजेश गारनपुरा ने कहा कि मंच काफी समय से सरकारों से तोशाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित, खानक को औद्योगिक क्षेत्र बनाने, किसानों के लिए सब्जी मंडी, तोशाम को राष्ट्रीय राजमार्ग और रेल मार्ग से जोड़ना और शिक्षा, स्वास्थ्य और जनहित की मांगे काफी समय से करता रहा है।
मंच के चेयरमैन गारनपुरा ने कहा कि उपरोक्त मांगों को भारत सरकार और हरियाणा सरकार से काफी समय से मांग की जा रही है। लेकिन तोशाम क्षेत्र के लोगों को राजनीतिक सत्ता हासिल करने के लिए इस्तेमाल किया गया है। मंच द्वारा उठाई गई मांग वर्षों पहले मंजूर होनी थी जिससे तोशाम क्षेत्र में रोजगार और विकास कार्यों में और अधिक गति होती और क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त होते।
वर्तमान में तोशाम क्षेत्र में रोजगार के अवसर न होने के कारण युवा वर्ग बेरोजगारी और अपराधी के श्रेणी में बढ़ रहा है। देश और समाज की रोजगार ही रीड की हड्डी है। उन्होंने कहा कि सरकार IMT से पहले पर्यटन विकास मंच की मांगों को तुरंत प्रभाव से मंजूर करें जिस क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
४
