राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

देश बढ़ते प्रदूषण का बनता जा रहा है गुलाम: अशोक भारद्वाज
भिवानी। नेता जी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति एवं सदाचारी शिक्षा समिति द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर पौधा वितरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष एवं भारत सरकार से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज ने कहा कि देशभक्तों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।उन्होंने कहा कि एक समय भारत अंग्रेजी हुकूमत के विचारों के प्रदूषण से गुलाम था, लेकिन आज बढ़ता पर्यावरण प्रदूषण देश के लिए नई चुनौती बन गया है। इसे समय रहते नियंत्रित करना जरूरी है, जिसके लिए युवाओं को आगे आना होगा और पर्यावरण संरक्षण को अपना कर्तव्य बनाना होगा। उन्होंने अधिक से अधिक पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की देखभाल करने पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर समिति द्वारा दुकानदारों को पौधे भेंट किए गए और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के तहत हरियाणा और राजस्थान की सीमा पर स्थित लोहारू, सूरजगढ़ और चिड़ावा क्षेत्रों में अभियान की शुरुआत की गई, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जा सके। अशोक कुमार भारद्वाज ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि आज देश को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए युवाओं को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे जैसी बुराइयों को छोड़कर युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे बढ़ना चाहिए।
भारद्वाज जी कहा आज ऑर्गेनिक खेती के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से शहीदों को नमन करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, जिसे लोगों ने सराहा और इस अभियान में सहयोग देने का संकल्प लिया। इस संदेश में वीरेंद्र कुमार, विकास कुमार, सोनू शर्मा, मास्टर पवन स्वामी, प्रमोद कुमार, पंकज शर्मा, नरेश कुमार सैनी, ललित यादव, राकेश चौधरी, विकास रंगा, संदीप देवराला, प्रवीण गोलागढ़, प्रवीण जुई, महेश सूरजगढ़, वीरेंद्र चिड़ावा, सुखदेव पिलानी, राजकुमार जैन, समाजसेवी राम सिंह यादव, सुरेश शर्मा, राजेश कुमार, अनिल सुल्तानपुर, विक्रम चौधरी, धर्मवीर दहिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
