राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

बवानीखेड़ा। शहीदी दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत भिवानी के तत्वावधान में शहीद गुलाब सिंह पार्क में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सामाजिक सेवा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इस अभियान में युवा मंडल प्रतिज्ञा सेवा समिति, सर्व कल्याण मंच, बजरंग दल, गौ सेवा दल तथा अन्य समस्त युवा मंडलों के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे पार्क परिसर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित सदस्यों में प्रतिज्ञा सेवा समिति के अध्यक्ष संजय मिल्खा, सर्व कल्याण मंच के सदस्य संजय वाल्मीकि, राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष संदीप यादव, गौरक्षा प्रमुख शुभम राणा बवानी खेड़ा सहित सचिन, सन्नी फौजी, बंटी गौ रक्षक खेड़ी, बजिंदर राजपूत, संजीव जाखड़ रामनाथ क्लब , अजय गौपुत्र , दीपांशु जांगड़ा, एवं मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक मोहित कुमार उपस्थित रहे। सभी युवाओं ने मिलकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और समाज सेवा के कार्यों में आगे बढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया गया।अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगी संस्थाओं एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद किया और भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्यों को निरंतर जारी रखने की बात कही।
