विरेन्द्र सिंह (मिंटू) नए भारत का उदय
भिवानी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिवानी द्वारा आमजन, विशेषकर सैनिक परिवारों को कानूनी सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से जिला सैनिक बोर्ड, भिवानी में लीगल एड क्लीनिक स्थापित किया गया है। इसी प्रकार से बापोड़ा में लीगल केयर एंड सपोर्ट सेंटर शुरू किया गया है। इन सेंटरों पर अप्रैल माह के लिए अधिवक्ता व पीएलवीएस की नियुक्ति कर दी गई है। जो नागरिकों को कानूनी जानकारी देंगे।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार ने ये जानकारी देते हुए बताया कि नालसा के निर्देशानुसार वीर परिवार सहायता योजना के तहत 26 जुलाई 2025 को जिला सैनिक बोर्डों में लीगल एड क्लीनिक स्थापित किए गए हैं। इसी कड़ी में अप्रैल 2026 के लिए स्थानीय जिला सैनिक बोर्ड में बनाए गए लीगल एड क्लीनिक में सेवाएं देने हेतु पैनल अधिवक्ता तथा अधिकार मित्र (पैरा लीगल वालंटियर) की ड्यूटी लगाई गई है। यह क्लिनिक प्रत्येक बुधवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 4.00 बजे तक संचालित होगा।
इसी प्रकार से गांव बापोड़ा के ग्राम सचिवालय में संचालि सेंटर में प्रत्येक रविवार दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक ग्राम सचिवालय पैनल अधिवक्ता तथा अधिकार मित्र अपनी सेवाएं देंगे। सीजेएम ने नियुक्त अधिवक्ता और अधिकार मित्र को निर्देश दिए हैं कि वे क्लिनिक में उपस्थित रहकर आम लोगों को योजना के तहत कानूनी मार्गदर्शन दें और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करें। साथ ही, आने वाले लोगों का पूरा रिकॉर्ड (पता और मोबाइल नंबर सहित) एक रजिस्टर में दर्ज जरूर करें।
