गणेश शंकर विद्यार्थी ऎसे पत्रकार थे, जिन्होंने अपनी कलम की ताकत से अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी थी : रीतिक वधवा

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भाजपाइयों ने स्वतंत्रता सेनानी गणेश शंकर विद्याथी के बलिदान दिवस पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

भिवानी। गणेश शंकर विद्यार्थी एक निडर और निष्पक्ष पत्रकार तो थे ही, इसके साथ ही वे एक समाज-सेवी, स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ भी थे। भारत के स्वाधीनता संग्राम में उनका महत्त्वपूर्ण योगदान रहा था। युवाओं को अपने दिलों में देशभक्तों की भांति देशप्रेम की भावनाएं जिंदा रखनी चाहिए। ऐसे वीरों की राष्ट्र भक्ति हमारे युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनी रहेगी। स्वतंत्रता सेनानी गणेशशंकर विद्याथी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा नेता रीतिक वधवा ने कहा कि गणेशशंकर विद्यार्थी एक निडर और निष्पक्ष पत्रकार तो थे ही, इसके साथ ही वे एक समाज-सेवी, स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ भी थे। भारत के स्वाधीनता संग्राम में उनका महत्त्वपूर्ण योगदान रहा था। उन्होंने कहा कि कलम की ताकत हमेशा से ही तलवार से अधिक रही है और ऎसे कई पत्रकार हैं, जिन्होंने अपनी कलम से सत्ता तक की राह बदल दी। गणेशशंकर विद्यार्थी भी ऎसे ही पत्रकार थे, जिन्होंने अपनी कलम की ताकत से अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी थी। गणेशशंकर विद्यार्थी एक ऎसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, जो कलम और वाणी के साथ-साथ महात्मा गांधी के अहिंसक समर्थकों और क्रांतिकारियों को समान रूप से देश की आजादी में सक्रिय सहयोग प्रदान करते रहे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी गणेशशंकर विद्याथी के बलिदान को याद कर आज भी हर भारतवासी की आंखें नम हो जाती हैं, ऐसे वीर स्वतंत्रता सेनानी गणेश शंकर विद्याथी के चरणों में कोटिशः नमन।

इस अवसर पर अशोक तिगड़ी, अजीत तिगड़ी, भूपेंद्र तिगड़ी, धर्मेंद्र अरोड़ा, विजय अरोड़ा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी गणेशशंकर विद्याथी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!