अपनी जड़ों से जुड़े रहें और सनातन धर्म एवं संस्कृति को पहचान इस पर गर्व करें : महंत राजेंद्र दास महाराज

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

मानव जीवन को आध्यात्मिक एवं सामाजिक नैतिक कार्यों से सार्थक करें : महंत राजेंद्र दास महाराज

भिवानी । मानव जीवन दुबारा नहीं मिलता है इसलिए राम नाम की कमाई करते हुए पुण्य एवं प्रकृति एवं जीव सेवा करते हुए अपने जीवन के उद्देश्य को सार्थक करें। यह विचार तपोभूमि जटेला धाम आश्रम के पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास महाराज ने स्थानीय वर्धमान ज्वैलर्स पर जिले के गणमान्य पर्यावरण प्रमियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि प्रकृति एवं सभी जीवों से मैत्रीपूर्ण भाव रखें और जैव विविधता का संरक्षण करें।

उन्होंने कहा कि स्वामी नितानंद दयाल की वाणी पर शोध हो रहा है और अनेक विश्वविद्यालयों ने उनकी वाणी को अपने पाठ्यक्रम में भी लागू किया है। स्वामी नितानंद महाराज के 225 वें निर्वाण दिवस पर आश्रम द्वारा 225 बेड के हॉस्पिटल की नींव रखी गई और उनके निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री नायब सैनी के कर कमलों से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर अब तक एक लाख आठ हजार पेड़ देश भर के कई राज्यों में उन राज्यों के वन एवं पर्यावरण मंत्री की गरिमामय उपस्थिति में लगाकर पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाकर एक मिसाल कायम की है। स्वामी नितानंद की वाणी आज बहुत प्रासंगिक एवं सार्थक साबित हो रही है।

उन्होंने उपस्थित लोगों को भिवानी जिले की पर्यावरण टोली बनाकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने का आह्वान किया। उन्होंने आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं राष्ट्रीय चिंतक श्री इंद्रेश कुमार के आतिथ्य में आयोजित 02 अप्रैल को आश्रम में सिंधु यात्रा कुंभ कार्यक्रम एवं पूर्णिमा महोत्सव के लिए सादर आमंत्रित किया। इस अवसर पर अनुसूचित आयोग के उपाध्यक्ष विजेंद्र बड़गुज्जर ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि महंत राजेंद्र दास महाराज का परम सानिध्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि जटेला धाम आश्रम द्वारा अध्यात्म, शिक्षा, चिकित्सा, योग, आयुर्वेद के साथ पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्त हरियाणा की अलख जगा कर एक नई मिसाल कायम कर रहा है।

वर्धमान ज्वैलर्स के एमडी सचिन जैन ने पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास महाराज का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने जटेला धाम आश्रम द्वारा संचालित अध्यात्म एवं समाज कल्याण कार्यों की सराहना की। पीआरओ ऋषि शर्मा ने आतिथ्य सत्कार एवं परिचय प्रस्तुत किया और मंच का संचालन किया। इस अवसर पर वर्धमान ज्वैलर्स के एमडी सचिन जैन, एससी आयोग के उपाध्यक्ष विजेंद् बड़गुज्जर, पीआरओ ऋषि शर्मा, सरपंच मागेराम भगत जी, ईश्वर शर्मा, राजेश स्योरण, ईश्वर शर्मा प्रधान, संदीप मैनेजर एचडीएफसी, एस के सिंह, आर पी ओला, महेंद्र, विष्णु, देवेंद्र अत्री, दीपक जांगड़ा, दिनेश सैनी दुलहेड़ी, कमलेश दुलेहड़ी, प्रदीप शर्मा धरेड़ू, रघबीर थानेदार, दीपक, राजेश बिष्ट, रवि भारद्वाज, कविता, निर्मला जैन आदि विशेष रुप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!