पीएम मोदी की ‘नेशन फर्स्ट’ नीति, पारदर्शिता और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध : विनोद बापना

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

पीएम नरेंद्र मोदी बने देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सरकार प्रमुख

गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के शासन इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सरकार प्रमुख बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह उपलब्धि भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर मानी जा रही है।

सीआईआई हरियाणा काउंसिल के वरिष्ठ सदस्य व कैपेरो मारुति के सीईओ विनोद बापना ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का यह सफर उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण, दृढ़ नेतृत्व और निरंतर सेवा भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल तक, हर चरण में देशहित सर्वोपरि रहा है।विनोद बापना ने आगे कहा कि पूर्व सिक्किम मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को पार करते हुए 8,931 दिनों तक सरकार प्रमुख के रूप में सेवा देना न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह देश के लिए गर्व का विषय भी है। यह उनकी ‘नेशन फर्स्ट’ नीति, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह उपलब्धि उद्योग जगत के लिए भी बेहद सकारात्मक साबित होगी, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के औद्योगिक विकास में लगातार अहम योगदान देते रहे हैं और उनकी नीतियां उद्योगों को नई दिशा और मजबूती प्रदान करती हैं।उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत के सुशासन के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज की जाएगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!