राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

⏩ आर्टिस्टिक योग चैंपियनशिप में सीनियर रिसर्च ऑफिसर मुकेश शर्मा ने जीते दो स्वर्ण पदक
⏩ वर्ष 2010 में उरुग्वे, दक्षिण अमेरिका में हुए विश्व योगा चैंपियनशिप में मुकेश शर्मा वर्ल्ड चैंपियन बने थे
⏩ मुकेश शर्मा पिछले 25 वर्षों से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक पदक जीत चुके है
चंडीगढ़। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योगासन चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले सीनियर रिसर्च ऑफिसर मुकेश शर्मा को खेलमंत्री हरियाणा श्री गौरव गौत्तम जी ने सम्मानित किया। खेलमंत्री गौरव गौत्तम ने मुकेश शर्मा को मैडल पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया और उन्हें आगे भी खेलों में इसी तरह बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया एवं शुभकामनाएं दी। मुकेश शर्मा वित्त विभाग हरियाणा के चंडीगढ़ सचिवालय में बतौर सीनियर रिसर्च ऑफिसर कार्यरत हैं, जो अपनी ड्यूटी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा एवं खेलों में तालमेल स्थापित कर देश व प्रदेश के लिए मैडलों की झड़ी लगा रहे हैं।
उल्लेखनीय हैं कि गत 17 मार्च से 21 मार्च तक स्पोर्टस डिपार्टमेंट चंडीगढ़ द्वारा स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स टेबल टेनिस हॉल में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योगासन चैंपियनशिप का आयोजन करवाया गया, जिसमें हरियाणा की टीम में भिवानी जिले के गांव मिताथल निवासी पंडित जयभगवान शर्मा के पुत्र एवं वित्त विभाग हरियाणा के सीनियर रिसर्च ऑफिसर मुकेश शर्मा ने आर्टिस्टिक योग चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने प्रतिद्वंद्वियों को करारी शिकस्त देते हुए चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया।
मुकेश शर्मा की खेल उपलब्धि पर हरियाणा प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौत्तम ने अपने कार्यालय में मुकेश शर्मा को मेडल पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें आगे भी खेलों में इसी तरह बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया एवं शुभकामनाएं दी।
खेलमंत्री गौरव गौत्तम ने कहा कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में खेलों एवं खिलाड़ियों के लिए बेहतर योजनाएं एवं सुख सुविधाओं दी जा रही हैं, जिससे मुकेश शर्मा की तरह अनेक खेल प्रतिभाएं उभरकर सामने आ रही हैं और देश व प्रदेश के लिए मैडल जीत रहे हैं। खेलमंत्री गौरव गौत्तम से सम्मानित होने के बाद मुकेश शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, खेलमंत्री गौरव गौत्तम, पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विनोद शर्मा, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा व हरियाणा प्रदेश योग आयोग के चेयरमैन जगदीप आर्य का आभार जताया।
मुकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व खेलमंत्री गौरव गौत्तम के नेतृत्व में खेलों एवं खिलाड़ियों को समय समय पर प्रोत्साहित किया जाता हैं और नकद पुरस्कार दिए जा रहे हैं, जिससे खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए हौंसला मिलता हैं। खेल मंत्री से मिलने के दौरान मुकेश शर्मा के छोटे भाई विकास अत्री भी मौजूद रहे। विकास अत्री भी योगा के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके है l
