सक्षम द्वारा पंचायत भवन में आयोजित किया गया जिला स्तरीय कार्यक्रम

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

दिव्यांगजन समाज का अहम अंग हैं: डीसी

भिवानी।  दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए समर्पित राष्ट्रीय स्तर की संस्था सक्षम द्वारा स्थानीय प्रयास स्पेशल स्कूल के तत्वावधान में पंचायत भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीसी साहिल गुप्ता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज का एक अहम हिस्सा हैं। दिव्यांगजन को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए हमें हर संभव प्रयास करने चाहिए।

डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए समय-समय पर जिले भर में चिकित्सा कैंप आयोजित किए जाते हैं, जिनमें चिकित्सकों द्वारा उनकी जरूरत की पहचान की जाती है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा एल्मिको के सहयोग से दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार की कृत्रिम और व्हीलचेयर आदि दिए जाते हैं ताकि उनको रोजमर्रा के कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी ना आए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को चाहिए कि वे दिव्यांगजनों की मदद के लिए आगे आएं।  यह एक पुण्य का कार्य है।

कार्यक्रम में सक्षम के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर चंद्रभूषण पाठक और दिल्ली तथा हरियाणा के प्राण संगठन मंत्री देवेंद्र ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में समाजसेवी सुरेश गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन दिनेश गोयल ने किया। 

कार्यक्रम के दौरान स्पेशल स्कूल प्रयास और आस्था स्कूल के अलावा स्वाभिमान चैरिटेबल ट्रस्ट और अपना घर आश्रम के बच्चों द्वारा स्टाल लगाई गई और बच्चों द्वारा निर्मित वस्तुओं को दिखाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चरणों में दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रयास स्कूल के बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की।

इस दौरान रामचंद्र मित्तल, निकेश शाह, सुभाष गोयल, मुकेश रहेजा, अभिषेक गोयल, डॉक्टर संस्कृति जैन, प्रवीण सिंगल,  सक्षम के जिला अध्यक्ष प्रवीण बजाज, रामhuअवतार शर्मा विनोद मिर्ग, कर्ण मिर्ग, विजय शर्मा और सुमन शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!