मुख्यमंत्री के आगमन से तोशाम के विकास को मिलेगी तेज गति: किरण चौधरी

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने कहा है कि 31 मार्च को तोशाम में आयोजित होने वाले उन्नत सिंचाई उत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन से क्षेत्र के विकास कार्यों को तेज गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान मुख्यमंत्री करोड़ों की लागत की विकास परियोजनों का उदघाटन/ शिलान्यास करेंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं भी करेंगे।

एक बयान में राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने कहा कि तोशाम क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर वे प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार अंत्योदय के लक्ष्य के साथ हर वर्ग, विशेषकर गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के साथ जन कल्याणकारी योजनाओं और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दे रही है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए खेती को लाभकारी उद्यम में बदलने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कृषि क्षेत्र की चुनौतियों जैसे गिरता जल स्तर, मृदा उर्वरता में कमी और जलवायु परिवर्तन का जिक्र करते हुए आधुनिक और सतत खेती अपनाने पर जोर दिया। ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई, प्राकृतिक और जैविक खेती, तथा आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि तोशाम में दो दिवसीय उन्नत सिंचाई उत्सव कार्यक्रम से किसान को जानकारी मिलेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!