राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में “विकसित भारत 2047 नारी की भूमिका विषय पर राष्ट्रीय महिला विद्यार्थी संसद” का आयोजन कुलगुरु प्रो दीप्ति धर्माणी के दिशा निर्देशन में 03 से 05 अप्रैल तक होगा। यह जानकारी डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ सुरेश मालिक ने दी है।
उन्होंने बताया की इस महिला विद्यार्थी संसद में बतौर मुख्य अतिथि यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान जयपुर की कुलगुरु प्रो अल्पना कटेजा होंगी और इसकी अध्यक्षता विश्विद्यालय की कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी करेंगी। इस कार्यक्रम के आयोजन सचिव डी.वाई.डब्लू डॉ. सोनल शेखावत होंगी।
एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज की चौथी राष्ट्रीय महिला विद्यार्थी का शुभारंभ विश्वविद्यालय के नए परिसर में 03 अप्रैल को प्रातः 11 बजे होगा। डॉ सुरेश मालिक ने बताया कि इस राष्ट्रीय महिला विद्यार्थी संसद का प्रमुख उद्देश्य युवा नेतृत्व, लोकतांत्रिक मूल्य और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
