दक्षिण काली नवदुर्गा मंदिर में 29 मार्च को होगा “हरियाणा गौरव अवार्ड-2026” का भव्य आयोजन

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

एशियन कबड्डी फेडरेशन के चेयरमैन गुलाब सिंह सैनी हाेंगे मुख्य अतिथि

भिवानी। नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था द्वारा 29 मार्च को स्थानीय कोंट रोड, मिनी बाईपास, काली माता मंदिर रोड स्थित दक्षिण काली नवदुर्गा मंदिर परिसर में “हरियाणा गौरव अवार्ड-2026” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का संयोजन श्री नंदलाल चावला मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से किया जा रहा है।संस्था के संस्थापक सुरेश सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, कोचों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों को भी सम्मान देकर समाज सेवा के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

एशियन कबड्डी फेडरेशन के चेयरमैन गुलाब सिंह सैनी हाेंगे मुख्य अतिथि

संस्था के संस्थापक सुरेश सैनी ने बताया कि समारोह में एशियन कबड्डी फेडरेशन के चेयरमैन गुलाब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ करेंगे। वहीं भाजपा जिला प्रवक्ता विनोद, भाजपा नेता धर्मेंद्र जिंदल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष वार्ड-25 के पार्षद विनोद प्रजापति तथा फतेहाबाद से पीटीई सिकंदर सैनी होंगे। यह संपूर्ण आयोजन मंदिर की प्रबंधक उर्मिला सैनी की देखरेख में संपन्न होगा।

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, अंतरराष्ट्रीय कोच सहित सामाजिक संस्थाओं काे किया जाएगा सम्मानित

संस्था के अनुसार समारोह में 45 राष्ट्रीय खिलाड़ी, 10 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, 35 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कोच, 10 सामाजिक संस्थाएं तथा 10 प्रबुद्ध सामाजिक व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। संस्था की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और इसे भव्य एवं यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!