राजेश बिष्ट नए भारत का उदय
चंडीगढ़। श्री राम नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों से प्रेरित इस पावन पर्व को सेवा और समर्पण का प्रतीक बताया। उन्होंने आम नागरिकों के हित को सर्वोपरि रखते हुए पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय को महंगाई नियंत्रण में सहायक और आम जनता को राहत देने वाला कदम बताया, साथ ही हरियाणा की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
