हरियाणा और दिल्ली के व्यापारियों से करोड़ों की फिरौती मांगने वाले पांच शार्प शूटर गिरफ्तार

नए भारत का उदय

सोनीपत। सोनीपत एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर-7 की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों के इशारे पर हरियाणा और दिल्ली के व्यापारियों से करोड़ों की फिरौती मांगने वाले पांच शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने गोली चलने से पहले ही इन्हें काबू कर लिया। I

आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस अब आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूरे नेटवर्क का खुलासा करेगी।पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह विदेश में बैठे गैंगस्टर रणदीप मलिक और दीपक बॉक्सर के निर्देश पर काम कर रहा था। हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, जींद और दिल्ली के नरेला क्षेत्र में व्यापारियों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपए की फिरौती मांगी जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!