राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। क्षेत्र के प्रख्यात सामाजिक नेता एवं पूर्व सांसद चौधरी जंगबीर सिंह के निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। हरियाणा प्रदेश के लोगों ने उन्हें नम आंखों से याद कर उनके प्रति गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज ने उनके सुपुत्र कमल प्रधान को फोन पर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होनें कहा कि चौधरी जंगबीर सिंह एक ऐसे जननायक थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए समर्पित कर दिया। चरखी दादरी से विधायक सुनील सतपाल सांगवान ने कहा कि वे हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे।भाजपा नेता वरुण श्योराण ने कहा कि चौधरी साहब की सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण उन्हें आम लोगों के बीच अत्यंत प्रिय बनाता था।
इस मौके पर शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ पवन शर्मा ने बताया कि अपने राजनीतिक जीवन के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में भी अनेक महत्वपूर्ण योगदान दिए। वैश्य कॉलेज के प्राचार्य प्रोफ़ेसर संजय गोयल ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके प्रयास हमेशा याद किए जाएंगे। पूर्व विधायक शशि रंजन परमार और पूर्व विधायक मेजर नरेंद्र सांगवान ने संयुक्त रूप से कहा कि चौधरी जगबीर सिंह ने समाज में एकता, भाईचारा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का कार्य किया।
श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि चौधरी जंगबीर सिंह जैसे व्यक्तित्व विरले ही होते हैं, जो समाज के लिए प्रेरणा बनकर हमेशा जीवित रहते हैं।
5कांग्रेस जिला प्रधान प्रदीप गुलिया ने कहा कि चौधरी जंगबीर सिंह का जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगा और देशहित में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।शोकसभा में उपस्थित जगजीत सांगवान ने दिवंगत आत्मा को याद करते हुए उनके संघर्षों की जिक्र किया तथा जनमानस से उनके दिखाए पदचिन्हों पर चलने की अपील की।
इस दुखद अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करने हरियाणा स्टोन क्रेशर एसोसिएशन के प्रधान सोमबीर घसोला, चरखी दादरी से भाजपा जिला प्रधान सुनील इंजीनियर, द्रोणाचार्य अवार्डी बॉक्सिंग कोच जगदीश सिंह, जाटू खाप 84 के प्रधान कैप्टन भीम सिंह, टेई खाप के प्रधान ओमप्रकाश कड़वासरा, सूरजभान ग्रेवाल बामला, व्यापार मंडल से अजय हलवासिया, हांसी गेट के प्रधान प्रेम धमीजा, माटी कलां के पूर्व चेयरमैन सुरेश सैन, बिल्लू बादशाह एमसी, विनोद प्रजापति एमसी, मामनचंद एमसी, संजय यादव एमसी, सांसद धर्मबीर के सचिव महेंद्र कैरू, राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ के पूर्व प्रधान सरवर सिंह,वैश्य कॉलेज छात्र संघ के पूर्व प्रधान अनिल पिंकी, मिताथल के सरपंच जयवीर सिंह, सुंगरपुर के सरपंच बलराज, डॉ सतबीर सिंह, हरियाणा टीचर एसोसिएशन के प्रधान डॉ नरेंद्र चाहर, डॉ राजेंद्र परमार, झोझु के पूर्व सरपंच दलबीर गांधी,
अग्रवाल समाज के प्रधान रामदेव तायल, जेजेपी नेता रामप्रसाद शर्मा, जेल सुपरिटेंडेंट संजय सिंह, एथलेटिक कोच जयसिंह, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ करण पूनिया, सुधीर चांदवास चेयरमैन कॉपरेटिव बैंक भिवानी, रिटायर्ड डीईओ राजसिंह यादव, रिटायर्ड डीईओ जयप्रकाश सभ्रवाल, मुकेश श्योराण जेवली, सुरेश धनासरी, शक्ति पहलवान सहित अनेकों प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
