मानसिक बीमारियों को छिपाने की बजाय समझना व समय पर उपचार करना जरूरी : सुरेश शास्त्री

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

विश्व बाइपोलर दिवस पर तुलसी के महत्व पर जागरूकता संदेश

भिवानी। विश्व बाइपोलर मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज ने लोगों को मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया। भारद्वाज ने कहा कि अध्यात्म शिक्षाविद सुरेश शास्त्री, विश्व बाइपोलर मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर तुलसी संदेश दिया गया है। इस संदेश के तहत तुलसी वितरण की गई। इस विशेष संदेश में सामाजिक कार्यकर्ता सुमित्रा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता अंजु शर्मा , हर घर हरियाली थीम 2026 की ब्रांड एंबेसडर आरोही व नव्या भारद्वाज का भी सहयोग रहा।

आज के तनावपूर्ण जीवन में द्विध्रुवी विकार (बाइपोलर डिसऑर्डर) जैसी मानसिक समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, जिनसे बचाव के लिए सकारात्मक जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है।इस अवसर पर उन्होंने भारतीय परंपरा में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाली तुलसी के पौधे के लाभों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि तुलसी न केवल धार्मिक दृष्टि से पवित्र मानी जाती है, बल्कि यह मानसिक शांति प्रदान करने में भी सहायक है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे तनाव और चिंता कम करने में मदद मिलती है।

राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज ने कहा कि तुलसी के नियमित सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से बचाव होता है। इसके साथ ही यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है और शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होती है। उन्होंने यह भी बताया कि तुलसी का पौधा घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और शांति का वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने युवाओं और आम नागरिकों से अपील की कि वे मानसिक स्वास्थ्य को गंभीरता से लें, नियमित दिनचर्या अपनाएं, योग और ध्यान करें तथा अपने घरों में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं। इससे न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होगा, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन भी बना रहेगा।कार्यक्रम के अंत में उन्होंने कहा कि विश्व बाइपोलर दिवस हमें यह संदेश देता है कि मानसिक बीमारियों को छिपाने की बजाय समझना और समय पर उपचार करना जरूरी है, ताकि हर व्यक्ति स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!