परमसंत हुजूर कँवर साहेब ने भी बँधाया कमल प्रधान को ढाँढस

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

95 वर्षीय पूर्व विधायक धज्जाराम ने व्हील चेयर पर और 93 वर्षीय पूर्व विधायक गणपत राय ने दी अपने साथी चौधरी जंगबीर सिंह को श्रद्धांजलि

भिवानी। भिवानी लोकसभा के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय सामाजिक नेता, पूर्व सांसद चौधरी जगबीर सिंह को आज उनके पुराने मित्रों द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राधा स्वामी दिनोद धाम से परमसंत हजूर कंवर सिंह महाराज ने दिवंगत जंगबीर सिंह के बड़े सुपुत्र कमल प्रधान को सांत्वना दी। हजूर महाराज ने कहा कि चौधरी जगबीर सिंह जैसा व्यक्तित्व परमात्मा बिरले को ही देता है। उनके जैसी आत्मा सदैव अमर रहती है।

इस अवसर पर 95 वर्षीय पूर्व विधायक धज्जाराम व्हील चेयर पर पहुंचकर अपने पुराने साथी को अंतिम नमन करते नजर आए, वहीं दादरी के 93 वर्षीय पूर्व विधायक गणपत राय ने भी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।इनके अलावा 90 वर्षीय दरिया सिंह वकील सहित तीनों वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने इस मौके को भावुक और स्मरणीय बना दिया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित इन तीनों मित्रों ने चौधरी जगबीर सिंह के व्यक्तित्व और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें एक सच्चे जननेता के रूप में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर धज्जाराम और गणपत राय ने उनके साथ बिताए अपने लंबे राजनीतिक और सामाजिक जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने आपातकाल के कठिन दौर से लेकर उससे पहले की राजनीति तक की चर्चा करते हुए बताया कि चौधरी जगबीर सिंह एक साहसी, निडर और सिद्धांतों पर अडिग रहने वाले व्यक्ति थे। उस समय जब कई लोग दबाव में आ जाते थे, तब भी उन्होंने अपनी विचारधारा और जनहित के मुद्दों पर कभी समझौता नहीं किया।

भिवानी महेंद्रगढ़ सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि चौधरी जगबीर सिंह जनहित में लिए गए अपने हर फैसले पर अटल रहते थे। वे हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और समाज के वंचित वर्गों की आवाज बनकर खड़े रहे। उनका मानना था कि राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा का सबसे सशक्त जरिया है। पूर्व सांसद चौधरी जगबीर सिंह ने अपने पूरे जीवन में हरियाणा के समग्र विकास और उत्थान के लिए निरंतर सकारात्मक प्रयास किए। उन्होंने क्षेत्र के विकास, शिक्षा के प्रसार, सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से अनेक विकास कार्यों को गति मिली, जिससे आम जनता को सीधा लाभ पहुंचा।

सभा में श्रद्धांजलि देने उमड़े जनमानस ने कहा कि चौधरी जगबीर सिंह का जीवन सादगी, ईमानदारी और समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने कभी भी निजी स्वार्थ को अपने कर्तव्यों के बीच नहीं आने दिया और हमेशा समाज और प्रदेश के हित को सर्वोपरि रखा। उनका व्यक्तित्व नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है, जो यह सिखाता है कि सच्ची निष्ठा और सेवा भाव से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उनके दिखाए मार्ग पर चलने और उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। सभा के अंत में वक्ताओं ने कहा कि चौधरी जगबीर सिंह भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, उनके आदर्श और उनकी सेवाएं हमेशा समाज का मार्गदर्शन करती रहेंगी। उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा और आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा लेती रहेंगी।

इस अवसर पर शोकाकुल परिवार को धीरज देने हेतु पूर्व विधायक जोगीराम सिहाग, ओम प्रकाश गोरा पूर्व विधायक लोहारू, नरेंद्र श्योराण पूर्व विधायक, विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, सूरत सिंह एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन बहादुरचंद शर्मा, विजेंद्र बड़गुज्जर एससी आयोग अध्यक्ष, जितेंद्रनाथ, शिवकुमार पूर्व पार्षद, सुशील वर्मा पूर्व सदस्य बाल आयोग, राजेश सरपंच प्रेम नगर, सूरजमल लेघां राज्य उप प्रधान, ओमवीर राणा जिला प्रधान, विजय गोठड़ा, राज गागड़वास, विजय पचगांव, सुभाष लाडावास जिला पार्षद, पाले राम गुर्जर, वेदपाल तंवर, मनोज प्रजापति पार्षद, कृष्ण सिवाच, हलका प्रधान आईएनएलडी, अनिल कालुवाला ठेकेदार, मोहित चौधरी, सुभाष तंवर पार्षद, युवा जेजेपी जिलाध्यक्ष सेठी धनाना, संदीप यादव पार्षद, सुनील सिवाच कमांडो,

सत्येंद्र मोर पूर्व वाइस चेयरमैन, ओमप्रकाश बागड़ी पूर्व अध्यक्ष रोहतक, प्रदीप कौशिक, धीरज सिंह कांग्रेस सचिव, धर्मवीर सांगवान डीपीई, नसीब राणा पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन चरखी दादरी, रघुवीर सिंह रंगा बवानीखेड़ा, राजा ढाणीमाहू जिला पार्षद, राजवीर फोगाट, आनंद सिंह बीडीसी चैयरमेन, जयवीर ठेकेदार, धोलिया ठेकेदार, रज्जू अहलावत, शीशराम मेंचु पूर्व अध्यक्ष, विक्रम सिंह पूर्व प्रधान जनता कॉलेज चरखी दादरी, जोगिंदर मलिक प्रधान व्यापार मंडल तोशाम, नरेंद्र तंवर जिला पार्षद, मोनू पंघाल, नरसिंह डीपी सचिव सांगवान खाप, महेंद्र सिंह गोकलपुरा, विजय खोरडा़, परमजीत मडडू, छज्जू राम गोयत पूर्व डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स, रविंद्र बापोड़ा, भले राम चैयरमेन, सत्यनारायण शर्मा पिटोदी, रामवीर बेरला श्योराण खाप प्रधान, मास्टर रणधीर सिंह कोषाध्यक्ष गुरुकुल पचगांव, देवेंद्र आर्यनगर पूर्व सरपंच सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!