राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

⏩ सूक्ष्म सिंचाई की आधुनिक तकनीकों की मशीनों की किसानों ने ली जानकारी
⏩ प्रदर्शनी के दौरान सूक्ष्म सिंचाई की आधुनिक मशीनों ने खींचा किसानों अपनी ओर ध्यान
भिवानी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को चौधरी सुरेंद्र सिंह स्टेडियम में आयोजित उन्नत सिंचाई उत्सव के दौरान सूक्ष्म सिंचाई की आधुनिक तकनीकों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी का आयोजन माइक्रो इरिगेशन कमांड डेवलपमेंट अथॉरिटी इरिगेशन एसोसिएशन ऑफ इंडिया तथा हरियाणा इरिगेशन एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। यहां पर करीब अस्सी स्टॉल लगाई गई हैं, जहां पर नवीनत्तम मशीनों दिखाई गई हैं। इसके अलावा इसमें तीस से अधिक विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जा रही है।

वहीं विभिन्न कंपनियों ने किसानों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। प्रदर्शनी को दो हॉल—हॉल ए और हॉल बी में विभाजित किया गया है। हॉल ए में लगभग चालीस से पेंतालिस तथा हॉल बी में तीस से पेंतीस स्टॉल स्थापित किए गए हैं। इन स्टॉल्स में माइक्रो इरिगेशन, ड्रिप इरिगेशन, स्प्रिंकलर सिस्टम, एचडीपीई पाइप, ऑटोमेशन तकनीक और वाटर मैनेजमेंट से जुड़ी नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है। समिट का मुख्य उद्देश्य किसानों और युवाओं के बीच आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा खेती को तकनीक से जोडऩा है। कार्यक्रम में सीमित जल संसाधनों का कुशल उपयोग कर कम पानी में अधिक उत्पादन प्राप्त करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।यह समिट जल संरक्षण, समय की बचत और उत्पादन बढ़ाने की दिशा में किसानों को नई दिशा देने का कार्य करेगा।

प्रदर्शनी में गर्ग इंडस्ट्रीज के स्मार्ट सिंचाई उपकरणों ने खींचा ध्यानस्मार्ट इरिगेशन टेक समिट दो हजार छब्बीस के अंतर्गत आयोजित प्रदर्शनी में गर्ग इंडस्ट्रीज द्वारा प्रस्तुत आधुनिक स्प्रिंकलर इरिगेशन उपकरणों ने विशेष रूप से किसानों और विशेषज्ञों का ध्यान आकर्षित किया। वर्ष दो हजार चार से स्थापित यह कंपनी स्प्रिंकलर इरिगेशन से जुड़ी विभिन्न प्रकार की असैसरीज़ के निर्माण और आपूर्ति में अग्रणी है। अब तक कंपनी छ: – सात सौ से अधिक प्रकार की असैसरीज़ विकसित कर चुकी है, जो किसानों को सिंचाई कार्य को सरल और प्रभावी बनाने में मदद करती हैं। कंपनी द्वारा प्रदर्शित उत्पादों में मेटल और प्लास्टिक असैसरीज़, एचडीपीई पाइप, मिनी ट्यूब, सर्विस सैडल, पितल व जिंक नोजल, रेनगन, मिनी स्प्रिंकलर रॉड, फ्लश वाल्व और एयर रिलीज़ वाल्व शामिल हैं।

विशेष रूप से इस वर्ष विकसित किया गया प्लास्टिक रेनगन किसानों के लिए किफायती, टिकाऊ और अत्यधिक प्रभावी साबित हो रहा है, जो स्प्रिंकलर इरिगेशन को और अधिक आसान बनाता है। कंपनी लगातार नई तकनीकों को अपनाते हुए हर वर्ष नवाचार कर रही है, जिससे किसानों को कम लागत में बेहतर सिंचाई समाधान उपलब्ध हो सकें और खेती को आधुनिक तकनीकों से जोड़ा जा सके। इसी प्रकार से स्मार्ट इरिगेशन टेक समिट दो हजार छब्बीस के अंतर्गत आयोजित प्रदर्शनी में नेटाफिम कंपनी की उन्नत ड्रिप इरिगेशन तकनीकों ने किसानों और विशेषज्ञों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

सन् 1965 में स्थापित यह कंपनी इजराइल के मॉडल पर आधारित विश्व की अग्रणी ड्रिप इरिगेशन कंपनियों में से एक है और इसे इस क्षेत्र में अग्रणी पहल करने वाली कंपनी माना जाता है। कंपनी के पास पांच सौ से अधिक उत्पादों के पेटेंट हैं, जो किसानों की विभिन्न सिंचाई आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। नेटाफिम के उत्पाद प्रिसीजन इरिगेशन पर आधारित हैं, जिनका उद्देश्य कम पानी, ऊर्जा और उर्वरक का उपयोग करते हुए कृषि उत्पादकता बढ़ाना है। ये तकनीकें विशेष रूप से हाई वैल्यू फसलों जैसे सेब, एवोकाडो और ब्लूबेरी की खेती में अत्यंत उपयोगी साबित हो रही हैं। कंपनी का मुख्य फोकस ऑटोमेशन को बढ़ावा देना और स्मार्ट इरिगेशन सॉल्यूशंस के व्यापक उपयोग को प्रोत्साहित करना है, ताकि किसानों को कम संसाधनों में अधिक उत्पादन मिल सके। नेटाफिम का विजन इरिगेशन विद ब्रेन के माध्यम से कृषि को अधिक टिकाऊ, लाभकारी और तकनीक-आधारित बनाना है।
