राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भाजपाइयों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर की श्रद्धांजलि अर्पित
भिवानी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक हेडगेवार जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हे पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी है। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आद्य सरसंघचालक व राष्ट्रवादी विचारक परम पूजनीय डॉ. हेडगेवार की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
उन्होंने कहा कि केशवराव बलिराम हेडगेवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं प्रकाण्ड क्रान्तिकारी थे। केशव बलिराम हेडगेवार ने युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की जिस दूरदर्शी सोच के साथ संघ की स्थापना की, वह आज विराट वटवृक्ष बन चुका है। उनके प्रयासों ने भारत की सांस्कृतिक चेतना को पुनर्जीवित करते हुए राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सामाजिक एकता की एक सशक्त परंपरा का निर्माण किया। उनका ओजस्वी जीवन देशवासियों को अनंतकाल तक मातृभूमि के प्रति अटूट निष्ठा, त्याग, समर्पण का कर्तव्य बोध कराता रहेगा। इस अवसर पर धर्मेंद्र अरोड़ा, विजय अरोड़ा, सुनील कुमार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी डॉ हेडगेवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
