राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

18 से 30 जून तक होने वाले प्रथम सिंधू महाकुंभ यात्रा में सहभागिता का आह्वान किया
जटेला/झज्जर । स्वामी नितानंद महाराज की तपोभूमि जटेला धाम आश्रम माजरा के पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास महाराज के परम सानिध्य में आयोजित पूर्णिमा महोत्सव में हजारों श्रद्धालु उमड़े। पूर्णिमा महोत्सव में आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ इंद्रेश कुमार ने जटेला धाम आश्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और स्वामी नितानंद महाराज की समाधि पर मत्था टेका।

इस अवसर पर उपस्थित श्रृद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाई बहन पवित्र ईश्वरीय रिश्ते का नाम है। यह तपोभूमि पुण्य भूमि है जो अच्छाई एवं सद्भाव लाती है। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस ने देश को जयहिंद और सरदार पटेल ने एक हिंद बनाने का काम किया। गुस्सा, गाली और नफरत का त्याग कर अपने अंदर आपसी प्रेम,देश सेवा एवं एकता के भाव को अपने अंदर बनाए रखें। हमारी दो माताएं हैं एक जन्म देने वाली और दूसरी धरती माता (मातृभूमि) है। हम इन दोनों का सम्मान, सेवा और रक्षा करें। भगवान ने भी धरती पर मां की कोख से जन्म लिया है। भारत माता हमारा पोषण करती है। अपनी मां और मातृभूमि को कदापि न भूलें। भारत की मां होना दुनियां में सर्वश्रेष्ठ है। देश के प्रति पूर्ण समर्पित भाव से राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने 18 से 30 जून तक होने वाले प्रथम सिंधू महाकुंभ यात्रा में सहभागिता का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि हरि बिन मन मैला है। इसलिए राम नाम जप से जीवन को सफल बनाएं। हम इस सिंधू महाकुंभ यात्रा में भाग लेकर मोक्ष के भागी बन सकते हैं। मां, मातृभूमि और मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं है इसलिए इनका पूर्णतया सम्मान ,सेवा एवं गर्व करें। उन्होंने राष्ट्रहित में संघ के पंच परिवर्तन के सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने जीव के कल्याण पर बल दिया और हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

हिमालय परिवार के प्रांत महामंत्री सतप्रकाश गोतम ने बताया की इस सिंधू महाकुंभ यात्रा की फीस तीस हजार रुपए है और इसमें हरियाणा सरकार 20 हजार की सब्सिडी दे रही है। प्रत्येक जिले से अधिक से अधिक लोग इस महाकुंभ में भाग लें। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यापार कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि महाकुंभ का हमारे जीवन का बहुत बड़ा महत्व है। इस 30 वीं यात्रा जो प्रथम सिंधू महाकुंभ यात्रा के रूप में शुरू करने का पूर्ण श्रेय माननीय इंद्रेश कुमार को जाता है। इस यात्रा के लिए पंजीकरण कराकर महाकुंभ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें । प्रथम सिंधू यात्रा महाकुंभ की विस्तृत जानकारी एडवोकेट अजय ने दी। मंच का संचालन प्रो.यशवीर सिंह ने किया। इंद्रेश कुमार का संक्षिप्त परिचय डॉ मनमोहन शर्मा आश्रम का संक्षिप्त परिचय डॉ अजय द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर आरएसएस के प्रांत सह प्रचार प्रमुख डॉ लक्ष्मी नारायण कौशिक, पूर्व चेयरमैन गोबिंद भारद्वाज, हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन गोपाल शरण गर्ग, एससी आयोग के उपाध्यक्ष विजेंद्र बड गुज्जर, बीजेपी युवा नेत्री रमा बल्हारा, डिप्टी रजिस्ट्रार बलजीत शर्मा, वर्धमान ज्वैलर्स के एमडी सचिन जैन, संजय गुप्ता, पीआरओ ऋषि शर्मा, सरपंच रविंद्र बल्हारा, स्वरूप साहब, रघुबीर पूर्व थानेदार, संदीप राठी, प्रवीन स्वामी, राजू रानीला, मास्टर आशीष, गौरव, आरसी शर्मा, प्रवीण बंसल सहित सैंकड़ों गणमान्य नागरिक एवं हजारों श्रृद्धालु उपस्थित रहे।
