राजेश बिष्ट / नए भारत का उदय
भिवानी। हेमंत सैनी कल्चरल थिएटर एंड वेलफेयर सोसाइटी एवं गौरव पब्लिक स्कूल, गोकलपुर के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें स्कूल प्रबंधक रितु कथुरिया भी उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न योगासन व प्राणायाम का अभ्यास किया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय योग गुरु नरेश ने बच्चों को योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। योग गुरु नरेश ने बताया कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, एकाग्रता और आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त रहकर स्वस्थ जीवन जी सकता है।

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं आयोजकों ने बच्चों को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया और इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।कार्यक्रम के अंत में स्कूल स्टाफ नरेश, सुदेश, सुमित्रा, मोनिका, संतोष, महक, हेमंत सैनी, साक्षी, मीनू शर्मा, कविता भारद्वाज, आशा उपस्थित रहे साथ ही कार्यक्रम के अंत में सभी का धन्यवाद भी किया गया और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया।
