महंत राजेंद्र दास बने हिमालय परिवार हरियाणा प्रांत का मुख्य संरक्षक

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

झज्जर। हिमालय परिवार के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने स्वामी नितानंद महाराज की तपोभूमि जटेला धाम आश्रम माजरा के पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास महाराज को हिमालय परिवार हरियाणा प्रांत का मुख्य संरक्षक नियुक्त किया है। आश्रम के प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक महंत राजेंद्र दास महाराज को हिमालय परिवार हरियाणा प्रांत का मुख्य संरक्षक नियुक्त पर अनेक गणमान्य लोगों ने खुशी जताई है। महंत राजेंद्र दास महाराज के परम सानिध्य में आश्रम द्वारा देश भर में अध्यात्म,योग,आयुर्वेद चिकित्सा एवं शिक्षा के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई जा रही है।

गौरतलब होगा कि तपोभूमि जटेला धाम आश्रम भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर एवं रोहतक से लगभग 25 किलोमीटर की बराबर दूरी पर चारों जिलों की सरहद पर स्थित है। आश्रम के देशभर में लाखों श्रद्धालु हैं।

महंत राजेंद्र दास के सानिध्य में आश्रम में स्वामी नितानंद महाराज की वाणी पर शोध कार्यक्रम एवं राष्ट्र एवं समाज के साथ सनातन धर्म एवं संस्कृति पर राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार,संगोष्ठियों का निरंतर संचालन हो रहा है। स्वामी नितानंद मिशन फाउंडेशन द्वारा देश के लगभग 8 राज्यों में वहां के वन एवं पर्यावरण मंत्री की मौजूदगी में पौधारोपण कर 1 लाख 1हजार पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर देश में एक अलग मिसाल कायम की है। आश्रम द्वारा 225 बेड का मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण कार्य तेजी से करवाया जा रहा है।

गत वर्ष 11जून को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली सहित प्रदेश के कई मंत्रियों एवं विधायको संग इस अस्पताल की नीव रख पर्यावरण संरक्षण का शुभारंभ त्रिवेणी लगाकर किया था। जिससे महंत राजेंद्र दास महाराज को हिमालय परिवार के हरियाणा प्रांत के मुख्य संरक्षक के नव दायित्व का संगठन को अपर लाभ प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!