राजेश बिष्ट नए भारत का उदय
भिवानी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज की शाखा बौंद कलां में ब्रह्माकुमार भीम सिंह चौहान के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर राजयोगिनी बी.के. सुमित्रा बहन ने अपने संबोधन में कहा कि बी.के. भीम सिंह चौहान ने 21 वर्ष की सरकारी सेवा के पश्चात स्वयं को पूर्ण रूप से ईश्वरीय सेवा में समर्पित कर दिया है। उन्होंने कहा कि बी.के. भीम भाई समर्पण भाव से बाबा की सेवा में निरंतर तत्पर रहते हैं, जो सभी के लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम के दौरान बी.के. सुमित्रा बहन ने उन्हें बौंद कलां शाखा की जिम्मेदारी सौंपते हुए विश्वास जताया कि वे आध्यात्मिक जीवन जीते हुए सामाजिक एवं व्यवहारिक जिम्मेदारियों का भी बखूबी निर्वहन करेंगे। साथ ही समय-समय पर आध्यात्मिक संगोष्ठियों एवं प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को अध्यात्म का संदेश देते रहेंगे, जिससे आमजन को जीवन जीने की सही दिशा मिल सके।

इस मौके पर बी.के. आरती बहन, बी.के. सुष्मा, बी.के. नीलम, बी.के. गोवर्धन, मास्टर नसीब बास, अजीत राव अचीना तथा मीडिया कोऑर्डिनेटर बी.के. धर्मबीर भाई सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
