नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था के संस्थापक वं सैनी विचार मंच इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक सुरेश सैनी को किया सम्मानित

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। जब समाज में बदलाव की बात होती है तो केवल शब्द नहीं बल्कि कर्म बोलते हैं और ऐसा ही एक उदाहरण महात्मा महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के उपलक्ष्य में देखने को मिला। नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था के संस्थापक वं सैनी विचार मंच इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक सुरेश सैनी को समाज में नशा मुक्ति, जन जागरूकता और सेवा कार्यों की अलख जगाने के लिए एक अलग ही अंदाज में सम्मानित किया गया। द हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, चंद्रशेखर आजाद ओपन ग्रुप, जिला भिवानी द्वारा उन्हें केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि “जिम्मेदारी का संदेश” भी सौंपा गया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हस्ताक्षरयुक्त नशा मुक्ति संदेश पत्र ने इस सम्मान को और अधिक विशेष बना दिया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि यह सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि “संकल्प से परिवर्तन” का मंच बन गया। उपस्थित युवाओं और सदस्यों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक शपथ ली। उन्होंने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने जिस सामाजिक क्रांति की नींव रखी थी, आज उसी विचारधारा को आगे बढ़ाने की जरूरत है। सुरेश सैनी जैसे समाजसेवी इस सोच को जमीन पर उतार रहे हैं जो वास्तव में समाज के लिए प्रेरणा हैं। अगर एक व्यक्ति जागरूक हो जाए तो पूरा समाज बदल सकता है।

इस अवसर पर ग्रुप कोऑर्डिनेटर लक्ष्मण गौड़, ग्रुप लीडर (आर.एस.एल) सागर सज्जन सिंह, सह ग्रुप लीडर अमित कुमार, सह ग्रुप लीडर सुनील वर्मा, गाइड्स/रेंजर कैप्टन पुष्पा देवी, लीडर ट्रेनर नीतीश कुमार, परेड मास्टर हिमांशु भाटी, बैंड मास्टर विजय अहिरवार, मीडिया कोऑर्डिनेटर पुनीत, सीनियर रोवर विवेक, हर्षित, माहिर, विनय, रिंकू, देवेश सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। यह एक सम्मान नहीं, बल्कि समाज को एक संदेश था- अगर एक व्यक्ति जागरूक हो जाए, तो पूरा समाज बदल सकता है। अंत में आयोजकों ने आह्वान किया कि हर व्यक्ति अपने स्तर पर नशा मुक्ति और समाज सेवा के लिए आगे आएं यही महात्मा ज्योतिबा फुले को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!