भिवानी-महम रोड़ पर अवैध कॉलोनी से तोड़ा निर्माण कार्य

राजेश बिष्ट / नए भारत का उदय 
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार जिला नगर योजनाकार विभाग ने शहरी क्षेत्र भिवानी के नियंत्रित क्षेत्र मौजा कालुवास में भिवानी-महम रोड़ पर लगभग छह एकड़ में बनी एक अवैध कॉलोनी के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग द्वारा जेसीबी से निर्माण कार्य को तोड़ा गया। अभियान के दौरान लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की प्रॉपर्टी खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें।

जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहायक श्रमायुक्त मनीश कुमार की मौजूदगी में पुलिस टीम के साथ भिवानी-महम रोड़ पर अवैध कॉलोनी में किए गए निर्माण को हटाया। इस दौरान छह एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी से डब्ल्यूसीडी रोड़ व डिमार्केशन को जेसीबी मशीन से तोड़ा गया।अभियान के दौरान जिला नगर योजनाकार श्री नैन ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में प्रॉपर्टी डीलिंग करना, प्लॉट खरीदना या बेचना नियमों के विरुद्ध है। साथ ही नियमित एवं अनुमोदित सडक़ों की हरित पट्टी में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण कार्य न करने की भी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अवैध कॉलोनियों और निर्माण के खिलाफ इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!