यशवीर सिंह / नए भारत का उदय
गांव पटौदी में शुरू हुई हरियाणा ग्रामीण बैंक की नई शाखा
तोशाम। ग्रामीणों को बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाली ऋण सहायता राशि व बैंक से जुड़ी अन्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर गांव पटौदी में हरियाणा ग्रामीण बैंक की नई शाखा शुरू की गई है, जिसका शुभारंभ हरियाणा ग्रामीण बैंक के चेयरमैन सुमंत कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि नई शाखा खोलने का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाना है।

इस दौरान ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम में बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं, डिजिटल सेवाओं एवं साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने विकसित भारत 2047 के अनुरूप एक डिजिटल एवं ग्राहक-प्रथम बैंक के निर्माण की प्रतिबद्धता दोहराई। इसके साथ ही बेहतर क्रियान्वयन, ग्राहक सेवा पर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद सिंगल ने भी बैंक की सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान पटौदी खुर्द के सरपंच प्रतिनिधि सिंटू, संडवा से सरपंच कृष्ण, पटौदी के पूर्व सरपंच अतर सिंह सहित गांव के अनेक प्रबुद्घ व गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।
