साइकिल चलाना स्वास्थ्य व पर्यावरण दोनों के लिए हितकारी : बृजलाल सर्राफ

 वीरेंद्र सिंह (मिंटू) / नए भारत का उदय 

‘साइकिल चलाओ पेट्रोल बचाओ’ व ‘पर्यावरण बचाना है तो साइकिल को अपनाना है

उपरोक्त कथन वैश्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधकारिणी समिति के महासचिव बृजलाल सर्राफ ने विद्यालय के ईको क्लब द्वारा आयोजित साइकिल रैली के अवसर पर कहे। उन्होंने कहा कि यह देश व समाज के लिए एक अनोखी पहल है। वर्तमान में चल रहे ऊर्जा संकट के संदर्भ में देखा जाए तो साइकिल रैली के माध्यम से साइकिल के प्रयोग को प्रोत्साहित करना एक सराहनीय कदम है।इस तरह की रैलियां दोहरे उत्तरदायित्व का निर्वहन करती हैं अर्थात लोगों को पर्यावरण संरक्षण व स्वास्थ्य दोनों के प्रति जागरूक करती हैं। हमें इस तरह की रैलियों का आयोजन समय-समय पर करते रहना चाहिए।

विद्यालय परिसर से इस रैली का शुभारंभ  प्रबंधकारिणी समिति के महासचिव बृजलाल सर्राफ, सदस्य पवन अग्रवाल एवं विद्यालय प्राचार्या कमला गुरेजा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। उल्लेखनीय है कि वैश्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ईको क्लब के तत्त्वावधान में कक्षा नौवीं व दसवीं के लगभग 115 विद्यार्थियों ने इस रैली में बढ़ चढ़कर भाग लिया। रैली में कुछ विद्यार्थी अपने हाथों में पट्टियां व बैनर लिए हुए थे जिन पर ‘साइकिल चलाओ पेट्रोल बचाओ’ व ‘पर्यावरण बचाना है तो साइकिल को अपनाना है’ जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से संदेश दिया गया कि हम साइकिल को अपनी दिनचर्या में शामिल करके अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण में सुधार कर ऊर्जा संकट के दुष्प्रभाव से भी बच सकते हैं। ऊर्जा संकट एक बड़ा पर्यावरणीय चुनौती है जिसका सामना आज दुनिया कर रही है।ऊर्जा की बढ़ती मांग और जीवाश्म ईंधन के सीमित भंडार ने हमें नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की ओर बढ़ने के लिए मजबूर किया है।विद्यालय द्वारा निकाली गई यह साइकिल रैली शहर भर के सभी मुख्य मार्गों दिनोद गेट, घंटाघर, हांसी गेट व शिक्षा बोर्ड तक जागरूकता का संदेश देकर लौटी।


इस अवसर पर प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य पवन अग्रवाल ने कहा कि हम सभी मिलकर ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के लिए कम करें और एक स्वस्थ वह हरित भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाए। विद्यालय प्राचार्या कमला गुरेजा ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन की आधारशिला है और इसकी रक्षा करना हम सब की जिम्मेदारी है। हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक रहना होगा और दूसरों को भी जागरूक करना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वैश्य मॉडल के विद्यार्थी विद्यालय में बने हुए विभिन्न क्लबों के माध्यम से विद्यालय में समय-समय पर अपनी सेवाएं प्रदान करते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!