समय-समय पर सैनिकों मनोरंजन कराना जरूरी: हुनमान कौशिक

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

लोक गायक धर्मेंद्र यादव टीम ने सैनिकों के साथ मनाई गोल्डन जुबली

भिवानी। पंजाब के अबोहर में भारतीय सेना की 15 राजपूताना राईफल के स्थापना दिवस पर गोल्डन जुबली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान संगठन की तरफ से लोक गायक धर्मेंद्र यादव मुरलीपुर ने अपनी टीम सदस्य रघुबीर झाडोदा, रामफल मालदा, पवन सतनाली, मुकेश हवलदार जड़वा, कमल महेंद्रगढ़, सज्जन गुडाह के साथ अपनी मधुर रागनियों से भारतीय सेना के जवानों का मनोरंजन किया।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान कौशिक ने धर्मेद्र यादव व उनकी टीम का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वे हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने तथा युवाओं को हमारी संस्कृति से अवगत करवाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो जवान दिन रात हमारी रक्षा के लिए सीमा पर तैनात रहते हैं उनका मनोरंजन करवाना भी जरूरी है। जिससे की उनका जोश दोगुना हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!