राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

नदी में गिरने से भिवानी निवासी 55 वर्षीय आशा मिड्डा की भी डूबकर मौत
मथुरा। मथुरा के वृंदावन में आज शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा दोपहर 2:45 बजे के करीब श्रीबांके बिहार मंदिर से करीब ढाई किमी की दूरी पर स्थित केशी घाट के पास पर्यटकों से भरी एक नाव पीपा पुल से टकराने के बाद यमुना नदी में पलट गई। नाव में 30 से अधिक लोग सवार थे, जो नदी में गिर गए। इनमें से 10 लोगों मे एक महिला हरियाणा के भिवानी निवासी आशा मिड्डा की डूबकर मौत हो गई, जबकि 22 को बचा लिया गया। अब भी कुछ लोग नदी में लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि नाव में सवार लोग पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। स्थानीय गोताखोर गुलाब ने इस हादसे के लिए तेज हवा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि ‘तेज हवा चल रही थी। यमुना नदी के बीच में नाव अचानक तेज हवा से डगमगाने लगी और उसकी स्पीड भी बढ़ गई। देखते ही देखते नाव पीपा पुल से टकराकर नदी में पलट गई और उसमें सवार सभी लोग गहरे पानी में गिर गए।

मथुरा जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स और नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स की टीमें, स्थानीय पुलिस करीब और 50 स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में लापता लोगों की तलाश कर रही हैं। मथुरा के डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि दुर्घटना का प्रारंभिक कारण यह प्रतीत होता है कि नाव पीपा पुल से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ।
