भारतीय संविधान के शिल्पकार, बाबा साहेब लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला थे : रीतिक वधवा

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भाजपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन

भिवानी। संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती है। भाजपाइयों ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कोटि-कोटि नमन किया। भारत रत्न बाबासाहेब को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने कहा कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर ने हर वर्ग को समान अधिकार और अवसरों की स्वतंत्रता देने वाला संविधान देकर हमारे लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी।

उन्होंने देश की अखंडता के लिए धारा 370 का मजबूती से विरोध किया। समाज को शिक्षित बनने और संगठित रहने का मंत्र देने वाले बाबासाहेब का जीवन यह सिखाता है कि जब संकल्प देशसेवा और लोगों के कल्याण का हो, तब हर बाधा छोटी हो जाती है। सामाजिक न्याय के पुरोधा, संविधान शिल्पी बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर नमन। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक तिगड़ी, अजीत तिगड़ी, भूपेंद्र तिगड़ी, भविष्य तिगड़ी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!