दो दिवसीय वर्कशॉप का भव्य समापन, बच्चों को मिला कैरियर मार्गदर्शन

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। राष्ट्रीय प्रतिभा विकास मंच द्वारा स्थानीय जगदीश पुत्री पाठशाला में आयोजित दो दिवसीय वर्कशॉप का भव्य समापन किया गया। इस वर्कशॉप का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में कैरियर के प्रति जागरूक करना रहा।यह जानकारी देते हुए मंच के संचालक व अध्यक्ष सतबीर सिंह देहरान ने बताया कि इस कार्यक्रम में अनुभवी प्रशिक्षकों और उच्च अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सतीश कुमार प्रोफेसर, टीआईटी कॉलेज भिवानी उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर व्यापार मंडल एवं जिला सेपक टकरा संघ भिवानी के अध्यक्ष भानु प्रकाश शर्मा, आशीष दुग्गल व जितेंद्र आरपीएफ भिवानी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मंच के महासचिव राजेश खनगवाल ने बताया कि इस वर्कशॉप में हरियाणा के करीब 16 जिलों सहित पंजाब, दिल्ली और राजस्थान से लगभग 150 बच्चों ने भाग लिया। वहीं, हरियाणा के महासचिव सोनू बूमरा ने बताया कि विशेषज्ञों ने बच्चों को कैरियर गाइडेंस, मोटिवेशन और विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दिया।

भिवानी इकाई के महासचिव अनिल नागर ने कहा कि मंच की यह पहल बच्चों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी और भविष्य में भी इस तरह की वर्कशॉप व सम्मान समारोह आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर मंच के अजीत लडवाल, कमल कायत, सज्जन इटकान, राजेंद्र लडवाल, प्रकाश चंद खनगवाल, डॉ. सतीश खटक, सोनू बूमरा, दीपक सरोहा, राजेश खटक पंचकूला, दीपक सोलंकी, निर्मला वोहरा, विजय प्रभा बीईओ, संदीप सोलंकी, जितेंद्र खनगवाल, ललित सीलन, प्रवीण कुमार, सुनीता देवी, प्रमिला खनगवाल, मधु खनगवाल, सुमन लडवाल सहित अन्य पदाधिकारी व प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!