स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा अमर शहीद तात्या टोपे की शौर्य गाथा सदैव युवाओं को मातृभूमि के गौरव की रक्षा के लिए सर्वस्व अर्पित करने की प्रेरणा देती रहेगी : रीतिक वधवा

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भाजपाइयों ने स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा अमर शहीद तात्या टोपे के बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की

भिवानी। आज महान क्रांतिकारी तात्या टोपे का बलिदान दिवस है. तात्या टोपे ने ही आजादी के लिए लड़ी जाने वाली पहली लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी. टोपे का नाम उन लोगों में शामिल है, जिन्होंने सबसे पहले अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह शुरू किया था। आज के दिन को पूरे देशभर में बलिदान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। उनके बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अद्वितीय साहस और शौर्य की प्रतिमूर्ति तात्या टोपे जी के बलिदान दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन।

आपकी शौर्यगाथा सदैव युवाओं को मातृभूमि के गौरव की रक्षा के लिए सर्वस्व अर्पित करने की प्रेरणा देती रहेगी। इस अवसर पर इमरान बापोड़ा , डॉ योगेश , संदीप कुमार, विनोद कुमार, अमित कुमार, अनिल कुमार, नवीन शर्मा, गुलशन, जोगेन्द्र, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश में आजादी का बिगुल फूंकने वाले तात्या टोपे को उनके बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!