राजेश भारद्वाज बने पर्यावरण आयोग में हरियाणा के चेयरमैन

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

नई दिल्ली। हरियाणा में पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए युवा नेता राजेश भारद्वाज को पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग का हरियाणा प्रदेश चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत शर्मा द्वारा की गई है। इस नियुक्ति से प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत शर्मा ने राजेश भारद्वाज की नियुक्ति पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हरियाणा में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त अभियान और स्वच्छ पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर युवाओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता, ग्रीन एनर्जी (सौर ऊर्जा) को बढ़ावा, तथा जल स्रोतों के संरक्षण पर भी विशेष कार्य किया जाएगा।

नवनियुक्त चेयरमैन राजेश भारद्वाज ने कहा कि पर्यावरण को जनआंदोलन बनाना

नई योजनाओं और जनभागीदारी पर उनका विशेष फोकस रहेगा। अपनी नियुक्ति पर राजेश भारद्वाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा, जिसमें आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने आगे बताया कि आने वाले समय में “एक व्यक्ति–एक पौधा” अभियान कार्यक्रम शुरू किए जाएगा। इसके अलावा तालाबों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जैव विविधता को बचाने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोग के ओएसडी डॉ.अंकुश जैन, ओएसडी मीडिया कुलदीप भारद्वाज, प्रदेश सदस्य राजेन्द्र शर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!