उत्तमी बाई स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया पृथ्वी दिवस

राजेश बिष्ट / नए भारत का उदय 

भिवानी। श्रीमती उत्तमी बाई आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। छात्राओं के लिए पोस्टर मैकिंग, भाषण, प्रतियोगिता और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। छात्राओं ने पोस्टरों के माध्यम से पेड़ लगाओ, जल बचाओ, धरती व पर्यावरण बचाओ के संदेश दिए। छात्रा पावनी, जानवी, चेतना और सुरक्षा ने अपने भाषण के द्वारा अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पृथ्वी के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

पोस्टर मैकिंग में छात्रा मिस्ठी और गुुंजन की कृति सर्वोत्तम रही। इसके साथ-साथ विद्यालय की कई छात्राओं ने पौधे लगाकर पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया। प्राचार्या  अनीता बासोतिया ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हमें पृथ्वी को हरा-भरा व प्रदूषण मुक्त रखना होगा, नहीं तो भविष्य भयावह जो जाएगा। अंत में प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष सतप्रकाश गिरधर, सचिव सीपी चावला, सदस्या सूक्षा वधवा, आशा अवस्थी ने छात्राओं को पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!