राजेश बिष्ट नए भारत का उदय
बंगाल में एक ही नारा गूंज रहा है चुपचाप, कमल पर छाप: प्रो. रामबिलास शर्मा
भिवानी। हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये सभी सांसद आप पार्टी में घुटन महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन नेताओं को लगा कि आम आदमी पार्टी में रहते हुए वे जनता की भलाई के लिए प्रभावी कार्य नहीं कर पा रहे थे, इसलिए उन्होंने भाजपा में शामिल होकर जनहित में काम करने का निर्णय लिया, जो सराहनीय है।

प्रोफेसर शर्मा ने पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों को लेकर भी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि भाजपा 170 से 190 विधानसभा सीटें हासिल कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उल्लेखनीय है कि कि पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा की पूर्व में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित कई राज्यों के चुनाव परिणाम से पहले चुनाव परिणामों को लेकर की गई भविष्यवाणियां सही साबित हुई हैं।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पिछले वर्षों में हिंदुओं के उत्पीड़न के कारण जनता मे दीदी ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ गहरा रोष है। उनके अनुसार, चुनाव में बढ़ा हुआ मतदान प्रतिशत भाजपा के पक्ष में गया है। उन्होंने इसे 1977 में इमरजेंसी के समय कांग्रेस के खिलाफ बने माहौल जैसा बताते हुए कहा कि इस बार बंगाल में जनता तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ खड़ी नजर आई। उन्होंने कहा कि पूरे बंगाल में “चुपचाप कमल पर छाप”, भय जा रहा है, भरोसा आ रहा है का नारा गूंज रहा है और राज्य में परिवर्तन का माहौल बन चुका है।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा, किसान मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक तिगड़ी, भूपेंद्र तिगड़ी, अजीत तिगड़ी, एडवोकेट संदीप यादव, एडवोकेट राकेश वत्स व विजय कौशिक भी उपस्थित रहे|
