कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी व पूर्व सांसद किरण चौधरी के दिशानिर्देश पर प्रतिनिधि एडवोकेट हरिसिंह सांगवान ने गौशाला संचालकों को वितरित किए चैक

यशवीर सिंह नए भारत का उदय

10 गौशालाओ मेँ बाटे लगभग 87 लाख रूपये की धनराशि के चेक

तोशाम। हरियाणा सरकार द्वारा गोशालाओं को सुदृढ़ और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चारा अनुदान राशि प्रदान करने का क्रम जारी है। रविवार को कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी व पूर्व सांसद किरण चौधरी के दिशानिर्देश पर उनके प्रतिनिधि के रुप मे एडवोकेट हरिसिंह सांगवान ने क्षेत्र की विभिन्न गोशालाओं को अनुदान राशि के चैक वितरित किए।

भाजपा संयोजक एडवोकेट हरिसिंह सांगवान ने बाबा पंच वीर गऊशाला संस्थान बापौडा को 19 लाख 77 हजार 80 रूपये की अनुदान राशि, श्री बाबा धूणीवाला गौ सेवा ट्रस्ट दिनोद को 9 लाख 65 हजार 540 रूपये, पंचपीर श्री श्री बाबा ठाडे श्री गौ सेवा धाम बजीना 5 लाख 69 हजार 940 रूपये, श्री राधा कृष्णा गौशाला ट्रस्ट ढाणीमाहू को 4 लाख 16 हजार 760 रूपये की अनुदान राशि दी गई है।

इसी तरह जय बाबा रामदास गऊशाला सागवान को 2 लाख 6 हजार 80 रूपये, बाबा मुंगीपा गऊसेवा ट्रस्ट तोशाम 8 लाख 57 हजार 440 रूपये, महंत नोमीनाथ खेती गऊ सेवा पर्यावरण सुरक्षा समिति बुशान को 4 लाख 17 हजार 220 रूपये, जय श्री श्याम गऊशाला पिंजोखरा को 11 लाख 14 हजार 580 रूपये, श्री खाटू श्याम गौशाला सेवा समिति संडवा को 18 लाख 44 हजार 600 रूपये और श्री शिव गऊशाला धर्मार्थ समिति दुल्हेड़ी को 5 लाख 9 हजार 680 रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई।

भाजपा संयोजक एडवोकेट हरिसिंह सांगवान ने कहा कि गौशालाओं के संचालकों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने आशा जताई कि इस सहयोग राशि से गौशालाओं की व्यवस्थाएं और सुदृढ़ होंगी तथा गौसेवा का कार्य और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार गो संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि यह अनुदान राशि न केवल गोशालाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है बल्कि समाज में सेवा और संरक्षण की भावना को भी सुदृढ़ करती है।

उन्होंने कहा कि गो-धन का संरक्षण सिर्फ पशुपालन की ही नहीं बल्कि प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण उपाय है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली है। सरकार गोशालाओं को चारा, चिकित्सा सेवाएं और अन्य सुविधाएं लगातार उपलब्ध करा रही है।इस दौरान गोशाला ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी, पूर्व सांसद किरण चौधरी हरियाणा गो सेवा आयोग का आभार जताते हुए इसे गोसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल बताया।

गौशाला संचालकों द्वारा एडवोकेट हरिसिंह सांगवान का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।इस अवसर पर पंचायत समिति के वाइस चेयरमैन सुनील भारीवास, मार्केट कमेटी चेयरमैन चरणदेव, पूर्व पार्षद भूपेंद्र, चेयरमैन सुखबीर पंघाल, अमित बापौडा, सज्जन संडवा, जेपी हसानियां, पूर्व सरपंच बिजेंद्र, रमेश पंघाल सहित गौशाला संचालक व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!