राजेश बिष्ट नए भारत का उदय
भाजपाइयों ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर कलमकाराें काे दी शुभकामनाएं
भिवानी । आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस है। हर साल 3 मई को मनाया जाने वाला विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस प्रेस का उद्देश्य दुनिया भर में स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता काे समर्थन देना और पत्रकाराें का आने वाली चुनाैतियाें पर जागरुकता फैलाना हाेता है। यह दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1993 में घाेषित किया गया था, ताकि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता काे प्राेत्साहित किया जा सके। भाजपाइयों ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर कलमकाराें काे शुभकामनाएं दी है।

भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने कहा कि विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ की सभी सम्मानित पत्रकार साथियों को हार्दिक बधाई।आप सभी की निष्पक्षता, निर्भीकता और स्वतंत्रता सदैव लोकतंत्र को सशक्त व समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है। पूर्ण निष्ठा के साथ आप अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करते रहें, ढेरों शुभकामनाएं।
इस अवसर पर एडवोकेट संदीप यादव, वरिष्ठ नेत्री उषा मक्कड़, बाबूलाल स्वामी, अशोक दूल्हेडी, डॉ हरीश गोस्वामी, राजीव शर्मा, सुनील यादव, सुषमा शर्मा, एडवोकेट राकेश वत्स, दलवीर, किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक तिगड़ी, अजीत तिगड़ी, भूपेंद्र तिगड़ी, सुरेंद्र, कृष्ण यादव, पंकज कुमार, मनीष कुमार, नवीन कुमार, हेमंत, ढिल्लू देवसर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के पूर्व जिला अध्यक्ष इमरान बापोडिया, पूर्व सरपंच सुनील वल्मीकि, डॉ. योगेश, पंकज तिलक, राजेश गाबा, धर्मेंद्र अरोड़ा, विजय अरोड़ा, अरविंद, राजन, दीपक कुमार, शिवदत्त चांदना, नरेंद्र कुमार, सनी, अमित कुमार भी उपस्थित थे।
