हनुमान गेट से हलवास गेट तक वाटर सप्लाई पाइप लाईन बन रही है खतरा: अशोक भारद्वाज

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

⏩ पतराम गेट व रामगंज मोहल्ला की बस्तियों के लिए अलग अलग की पाइप लाईन की व्यवस्था

⏩ हजारों लीटर पेयजल बचाने व समस्या का स्थाई समाधान करने पर सांसद धर्मवीर सिंह का जताया आभार

⏩ सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा होगा स्थाई समाधान

⏩ सांसद ने वाटर सप्लाई पेयजल की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिए हैं निर्देश

⏩ पेयजल वाटर सप्लाई पाइप लाईन के स्थाई समाधान पर सांसद सांसद का आभार: भारद्वाज

भिवानी। हनुमान गेट क्षेत्र में लंबे समय से राष्ट्रीय राजमार्ग 709 ई पर सड़क धंसने और बार-बार वाटर सप्लाई पाइपलाइन टूटने की गंभीर समस्या के समाधान के लिए अब स्थायी कार्य शुरू हो गया है। कल उपभोक्ताओं को स्वच्छ पेयजल सुचारू रूप से सप्लाई कर दिया जाएगा। इस समस्या से एन एच मार्ग पर आवा गमन में भी समस्या बनी हुई थी, उससे भी निजात मिल जाएगी।

जल एवं पर्यावरण संरक्षण साक्षरता अभियान के तहत इस समस्या को हल करवा रहे राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली, पिलानी और राजस्थान की ओर जाने वाले हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क धंसने से यातायात प्रभावित हो रहा था और दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बढ़ रहा था। आज भी दूर दराज से यहां भिवानी में परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों को यहां जाम का सामना करना पड़ा, इस दौरान उन्होंने यहां हिट एंड रन सड़क सुरक्षा अभियान चला परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने में मदद की।

अब स्थाई समाधान के बाद जाम की स्थिति नहीं होगी।जल संरक्षण साक्षरता अभियान के सूत्रधार एवं भारत सरकार से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज ने इस समस्या को मुख्यमंत्री नायब सैनी, सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ तथा जिला प्रशासन के समक्ष वीडियो और तस्वीरों के माध्यम से प्रमुखता से उठाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद धर्मवीर सिंह ने संबंधित अधिकारियों और प्रशासन के साथ बैठक कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जिस पर युद्ध स्तर पर कार्य शुरू किया गया है, आज रात्रि तक इस समस्या पर काफी हद तक काम हो जाएगा, उन्होंने कहा कि उनकी अधिकारियों से बात हुई है कि उन्होंने कहा कि इस बार स्थाई समाधान होगा।

अशोक कुमार भारद्वाज ने सांसद और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस समाधान से हजारों लीटर पेयजल की बर्बादी रुकेगी, सीवरेज मिश्रित जल की समस्या समाप्त होगी और रामगंज मोहल्ला, पतराम गेट बस्ती, हनुमान गेट, पीपली वाली जोहड़ी मार्ग, अम्बेडकर कालोनी, बाल्मीकि बस्ती, टिब्बा बस्ती सहित आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि बार-बार पाइपलाइन टूटने और सड़क धंसने की समस्या भविष्य में बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। संबंधित विभाग के जेई ताज ने भी आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस समस्या का पूर्ण स्थायी समाधान कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!