राजेश बिष्ट नए भारत का उदय
भाजपा सरकार में सभी वर्गों के हित सुरक्षित एवं समान रुप से हो रहा विकास: बंसल
पंचकूला। पंचकूला के सेक्टर 14 हाऊसिंग बोर्ड कॉम्प्लेक्स के पार्क में पंचकूला नगर निगम चुनाव 2026 में भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल ने दौरा किया और कॉम्प्लेक्स में रहने वाले लोगों से मुलाकात कर भाजपा एवं उनके पक्ष में वोट की अपील की। भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल का सोसाइटी में पहुंचने पर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सोनम शर्मा ने गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया।

इस दौरान रामफल, श्याम, अमित, ऊषा सलूजा, ओमप्रकाश सलूजा, ओमप्रकाश गोयल, कंवलसिंह नैन, धर्मबीर, आरती ग्रोवर, नंदलाल, सुखबीर भनखड़, सुनील बैनीवाल, प्रदीप, एडवोकेट गौरव देशवाल, डॉ. अनिल चौधरी व लवकुश यादव, बिमला देवी, संगीता, मुकेश कुमारी आदि मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल का फूलमालाओं से स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा नेत्री सोनम शर्मा ने उन्हें मांगपत्र सौंपा, जिसमें बताया कि हाऊसिंग बोर्ड काम्पलेक्स की बिल्डिंग बने लगभग 31 साल हो चुके हैं, कॉम्प्लेक्स की सीवरेज लाइन क्षतिग्रस्त हैं, जो अक्सर जाम रहती हैं। वहीं पीने के पानी की पाइप लाइन भी काफी पुरानी एवं बदहाल स्थिति में हैं, जिसे बदलवाने की आवश्यकता हैं। इसके अलावा काम्पलेक्स की सड़कें टूटी हुई है, जिन्हें सही ढंग बनवाने की मांग की।
मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बसंल ने आश्वासन दिया कि मेयर बनने के बाद में ये सभी मांगे प्रमुखता के साथ पूरी करवा दी जाएगी। उल्लेखनीय हैं कि पंचकूला में 10 मई को नगर निगम के मेयर एवं पार्षदों पद के चुनाव होने हैं और भाजपा ने पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बंसल को मेयर प्रत्याशी बनाया हैं। बंसल ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार भयमुक्त एवं भ्रष्ट्राचार मुक्त शासन दे रही हैं, जिसमें सभी वर्गों के हित सुरक्षित हैं और पूरे देश एवं प्रदेश का समान रुप से विकास हो रहा हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार शहर के सौंदर्यीकरण, पारदर्शी शासन व्यवस्था, बेहतर बुनियादी ढांचे एवं भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम का वादा करती हैं। उन्होंने शहर में जलभराव, सीवरेज, स्वच्छता एवं सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की और मेयर बनते ही सभी वादे पूरे करने आश्वासन दिया। भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल के साथ हरियाणा शिवालिक बोर्ड के चैयरमेन ओमप्रकाश देवीनगरिया, मुकूल भोपाल सिंह खदरी, पूर्व युवा भाजपा जिलाध्यक्ष अक्षरपाल गुर्जर आदि मौजूद थे।
