सेंट जेवियर्स स्कूल भिवानी में मदर्स डे पर विशेष समारोह आयोजित

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

सेंट जेवियर्स स्कूल भिवानी में मदर्स डे के अवसर पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माताओं के सम्मान में तिलक लगाकर की गई। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक मनीष सिंह, स्कूल निर्देशिका कीर्ति चौहान एवं प्रधानाचार्या उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सुंदर गीत, कविता एवं भाषण प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग नृत्य ने सभी का मन मोह लिया और माँ के जीवन में महत्व को भावपूर्ण तरीके से दर्शाया।

प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि माँ हमारे जीवन की पहली गुरु होती हैं तथा उनके प्रेम, त्याग और संस्कारों का कोई मूल्य नहीं लगाया जा सकता। विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हस्तनिर्मित कार्ड एवं उपहार भेंट किए।समारोह में माताओं के लिए कई मनोरंजक खेल एवं गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिनमें रैंप वॉक, पिक द ग्लास, पास द बॉल, स्टेच्यू, म्यूजिकल चेयर तथा जिगजैग आदि शामिल रहे। माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। पूरा वातावरण खुशी एवं भावनाओं से सराबोर रहा। अंत में सभी माताओं को सम्मानित करते हुए उनके अमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया। यह समारोह विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए यादगार एवं प्रेरणादायक साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!