सफलता केवल अंकों की उपलब्धि नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है : वंदना महता

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

बोर्ड परीक्षाओं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तिगड़ाना के विद्यार्थियों ने किया अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा बारहवीं एवं दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें एक बार फिर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तिगड़ाना के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के 12वीं कक्षा के छात्र शुभम ने 91 प्रतिशत अंक तथा प्रिंस ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। दसवीं की परीक्षा में कुशाल ने 90 प्रतिशत, कर्ण ने 89 प्रतिशत, इशांत ने 88 प्रतिशत, आशु शर्मा ने 81 प्रतिशत, सिद्धार्थ सिंह ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय की प्राचार्या वंदना महता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष विद्यालय से शत प्रतिशत विद्यार्थी सफल घोषित हुए।

विद्यालय की प्राचार्या वंदना महता ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि “यह सफलता केवल अंकों की उपलब्धि नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। हमें अपने छात्रों पर गर्व है। विद्यालय आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों को छूता रहेगा।” परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के बीच उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या वंदना महता ने बताया कि विद्यालय के एन एस क्यू एफ के विद्यार्थियों ने भी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

इस अवसर पर बैंकिंग एंड फाइनेंस विभाग की अध्यापिका मीनाक्षी वधवा, वीणा मदान, मुन्नी देवी, अध्यापक कुलदीप सिंह राणा, बजरंग लाल, सुनीता रानी, सुशीला देवी, संतोष देवी, ज्योति शर्मा, मोनिका, निशा, साक्षी शर्मा, मीता खट्टर, अजीत सिंह, नरेश कुमार, बलदेव प्रकाश, मीनू कुमार सहित विद्यालय के अध्यापकगण एवं छात्र उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!