प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम कर पुनः सिद्ध किया है कि वे सही मायने में देश के ‘प्रधान सेवक’ हैं : रीतिक वधवा

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भाजपाइयों ने देशवासियों से मोदी की पहल से प्रेरणा लेते हुए संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करें और राष्ट्रहित में अपना योगदान सुनिश्चित करने अपील की

भिवानी। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से सोने की खरीदारी कम करने, पेट्रोल-डीजल की बचत करने, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने और वर्क-फ्रॉम-होम को प्राथमिकता देने की अपील की थी ताकि देश के आयात बोझ को कम किया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिमी एशिया संघर्ष के बीच देशवासियों से की गई “संयम और मितव्ययिता” की अपील पर भाजपाइयों ने पुरजोर समर्थन किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम कर पुनः सिद्ध किया है कि वे सही मायने में देश के ‘प्रधान सेवक’ हैं। जब नेतृत्व स्वयं मिसाल पेश करता है, तो वह जन-आंदोलन बन जाता है। उक्त शब्द भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम करने की पहल से प्रेरणा लेने की अपील करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बीच संसाधनों का सही उपयोग अत्यंत आवश्यक है। मोदी की इस पहल से प्रेरणा लेते हुए आइए, हम सब मिलकर संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करें और राष्ट्रहित में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर बाबूलाल स्वामी, विजय कौशिक पालवासिया, मनीष हलवासिया, एडवोकेट संदीप यादव, अशोक दूल्हेडी, डॉ हरीश गोस्वामी, राजीव शर्मा, सुनील यादव, निरंजन तिगड़ी, एडवोकेट राकेश वत्स, दलवीर, किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक तिगड़ी, अजीत तिगड़ी, भूपेंद्र तिगड़ी, सुरेंद्र, कृष्ण यादव, पंकज कुमार, मनीष कुमार, नवीन कुमार, हेमंत, ढिल्लू देवसर, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य इमरान बापोडिया, पूर्व सरपंच सुनील वल्मीकि, डॉ. योगेश, पंकज तिलक, राजेश गाबा, धर्मेंद्र अरोड़ा, विजय अरोड़ा, अरविंद, राजन, दीपक कुमार, शिवदत्त चांदना, नरेंद्र कुमार, सनी, अमित कुमार उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!