उत्तमी बाई स्कूल की छात्रा तनवी ने 10वीं कक्षा में 96 प्रतिशत अंक के साथ रचा इतिहास

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए गए कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में श्रीमती उत्तमी बाई आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।छात्राओं की इस उल्लेखनीय सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का वातावरण है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

विद्यालय में कुल 45 छात्राओं ने परीक्षा दी जिनमें से 24 छात्राओं ने मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाया। 5 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए तथा 40 छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई। सामाजिक अध्ययन विषय में तीन छात्राओं ने 100 से अधिक अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया। कम्यूटर साइंस विषय में दो छात्राओं ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

छात्रा तनवी ने 96 प्रतिशत अंक प्रापत कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वंशिका ने 94 प्रतिशत अंको से द्वितीय व उपासना ने 93.8 प्रतिशत अंको से तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापिकाओं व माता-पिता को दिया।

विद्यालय की इस अभुतपूर्व सफलता पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने छात्राओं, अभिभावकों व अध्यापिकाओं को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्या अनीता बासोतिया ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय सदैव छात्राओं के सर्वांगिण विकास हेतु प्रयासरत रहता है। इसी का परिणाम है कि हर वर्ष विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। प्राचार्या एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने छात्राओं को पुष्पमालाएं पहनाकर व मिठाइयां खिलाकर शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!