11 हरियाणा बटालियन एन.सी.सी., भिवानी द्वारा दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में नेतृत्व गुणों और नशा एक अभिशाप पर व्याख्यान का आयोजन

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। कैंप कमांडेंट कर्नल रितेश रंजन द्वारा एनसीसी कैडेट्स के लिए नेतृत्व गुणों पर व्याख्यान दिया गया। उन्होंने कैडेट्स को एक प्रभावी नेता बनने के लिए आवश्यक “ऑफिसर लाइक क्वालिटीज” (OLQs) और अनुशासन के बारे में विस्तार से समझाया। कर्नल रितेश रंजन के अनुसार, एक अच्छा लीडर केवल आदेश नहीं देता, बल्कि उदाहरण पेश करता है। नेतृत्व की शुरुआत खुद से होती है। यदि आप स्वयं अनुशासित नहीं हैं, तो आप दूसरों से अनुशासन की अपेक्षा नहीं कर सकते। समय की पाबंदी और अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा सबसे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि एक लीडर को कठिन परिस्थितियों में सही और त्वरित निर्णय लेने में सक्षम होना चाहिए। कैडेट्स को सिखाया जाता है कि कैसे दबाव में शांत रहकर सही रास्ता चुना जाए। शारीरिक साहस के साथ-साथ मानसिक साहस भी जरूरी है। अपनी गलती स्वीकार करना और सही बात के लिए खड़े होना एक सच्चे लीडर की पहचान है।एनसीसी का आदर्श वाक्य “यूनिटी एंड डिसिप्लिन” है।

कर्नल रंजन इस बात पर जोर देते हैं कि एक लीडर को हमेशा अपनी टीम और देश के हितों को अपने व्यक्तिगत हितों से ऊपर रखना चाहिए। कैंप कमांडेंट कर्नल रितेश रंजन का यह व्याख्यान कैडेट्स को न केवल सेना के लिए तैयार करता है, बल्कि उन्हें समाज का एक जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए भी प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व कोई पद नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है।

इसके पश्चात हरियाणा स्टेट नार्कोस्टिक कंट्रोल ब्यूरो भिवानी से आए एचसी नरेश कुमार ने अपने संबोधन में एनसीसी कैडेट्स को बताया कि नशा एब्यूज एक गंभीर समस्या है जो न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि आपके भविष्य और करियर को भी खतरे में डाल सकती है। नशे की लत से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकते हैं। नशा एब्यूज आपके परिवार, दोस्तों और समाज के साथ संबंधों को खराब कर सकता है और आपके भविष्य को प्रभावित कर सकता है।

उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन और वितरण कानूनी अपराध हैं और गंभीर परिणामों का कारण बन सकते हैं। खेल, व्यायाम, और अन्य सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। नशा एब्यूज के खतरों के बारे में खुद को और अपने साथियों को जागरूक करें। नशे से दूर रहें और अपने जीवन में सकारात्मक निर्णय लें। एनसीसी कैडेट्स के रूप में, आप सभी में अनुशासन, साहस, और नेतृत्व की भावना है। नशा एब्यूज से दूर रहकर आप अपने स्वास्थ्य, भविष्य, और समाज के लिए एक सकारात्मक योगदान दे सकते हैं।

इस अवसर पर डिप्टी कैंप कमांडेंट डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल एण्टोनी हेनरी सेल्वमने आए अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रितेश रंजन व डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल एण्टोनी हेनरी सेल्वम, सूबेदार मेजर डी गोपाला कृष्णम के साथ कैंप एजुजेंट फर्स्ट ऑफिसर राजेश कुमार, ट्रेनिंग जेसीओ नायब सूबेदार लोकेश कुमार, सूबेदार हरिराम, बीएचएम अशोक कुमार, फर्स्ट ऑफिसर रविंदर, फर्स्ट ऑफिसर राजेश कुमार, फर्स्ट ऑफिसर प्रोमिला, सेकंड ऑफिसर जोगेंद्र सिंह, सेकंड ऑफिसर रेनू, सेकंड ऑफिसर बबीता, सूबेदार रामजीलाल, सूबेदार पीतम सिंह, ईएसएम ओमप्रकाश, ईएसएम दिलबाग, ईएसएम सतीश, ईएसएम सुरेंद्र, सीएचएम पंकज सिंह, एसएम, सीएचएम संजीव कुमार, सीएचएम मोहम्मद आरिफ, हवलदार अमित, संजय, अरुण, रविंदर, मनोज, मनदीप, गुरविंदर एकाउंट क्लर्क चैनसुख, एडम क्लर्क दिनेश, ट्रेनिंग क्लर्क ईएसएम दिनेश बलौदा, कृष्ण व 600 से अधिक एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!